विज्ञापन

अहमदाबाद में होगी ICC मीटिंग, PCB को भी मिला न्योता, मोहसिन नकवी के आने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को होना है और इस मुकाबले के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बोर्ड मीटिंग होनी है.

अहमदाबाद में होगी ICC मीटिंग, PCB को भी मिला न्योता, मोहसिन नकवी के आने पर सस्पेंस

आईपीएल 2026 का फाइनल मुकाबला 31 मई को होना है और इस मुकाबले के दौरान ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद की बोर्ड मीटिंग होनी है. 30 और 31 मई को अहमदाबाद में होने वाली मीटिंग के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड को भी न्योता दिया गया है. हालांकि, इस मीटिंग में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नकवी की भागीदारी को लेकर सस्पेंस है. 

ICC हर तीन महीने में एक मीटिंग करता है. 21 मई को चीफ एग्जीक्यूटिव्स कमेटी की वर्चुअल बैठक होगी, इसके पास एक ऑफलाइन मीटिंग होनी है. पहले यह मीटिंग मार्च या अप्रैल में कतर में होनी थी, लेकिन पश्चिम एशिया विवाद की वजह से इसे टालना पड़ा और आगे बढ़ाना पड़ा. लेकिन, अब जब मीटिंग अहमदाबाद में हो रही है, तो इसमें पाकिस्तान का शामिल होना मुश्किल है, ऐसा सूत्रों ने NDTV को बताया है.

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव कोई नई बात नहीं है. भारत को अभी तक एशिया कप 2025 की ट्रॉफी नहीं मिली है. ट्रॉफी अभी भी दुबई में है. चैंपियन भारतीय टीम ने पीसीबी अधिकारी से ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद नकवी ट्रॉफी अपने साथ लेकर चले गए थे. 

नकवी जिद्द पर अड़े हुए थे कि वह खुद ट्रॉफी देना चाहते हैं. यह ट्रॉफी अभी तक टीम इंडिया को नहीं मिली है और नकवी अभी भी एशियन क्रिकेट काउंसिल के अध्यक्ष हैं. साथ ही पाकिस्तान ने टी20 वर्ल्ड कप के दौरान भी बॉयकॉय का ड्रामा किया था. 

बांग्लादेश ने सुरक्षा कारणों से भारत का दौरा करने के मना किया था और पर्दे के पीछे इसमें पाकिस्तान की भूमिका रही. पाकिस्तान ने बाद में बांग्लादेश का साथ देने की बात कहते हुए भारत के मैच का बॉयकॉट करने की बात कही थी. हालांकि, आईसीसी और बीसीसीआई के बीच कई राउंड की मीटिंग के बाद यह मामला सुलक्षा था. 

पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट्स के मुताबिक, नकवी को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में IPL 2026 के फाइनल में शामिल होने का न्योता भी मिला है. हालांकि, अभी तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड की तरफ से ऐसी कोई पुष्टि नहीं हुई है. भारत और पाकिस्तान के बीच मौजूदा रिश्तों को देखते हुए, यह हैरानी की बात होगी कि नकवी भारत आने के लिए पाकिस्तानी सरकार से मंज़ूरी भी मांगें.

यह भी पढ़ें: नीदरलैंड्स की क्रिकेट में भारतीयों का बहुत योगदान, T20 वर्ल्ड कप में दी कड़ी टक्कर: पीएम मोदी

यह भी पढ़ें: LSG vs CSK IPL 2026: लखनऊ से मिली हार, अब कैसे चेन्नई सुपर किंग्स को मिलेगा प्लेऑफ का टिकट, ऐसा है गणित

लेखक के बारे में
img
रिका रॉय
Sports Editor, NDTV 24x7
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Board Of Control For Cricket In India, Cricket, International Cricket Council, Pakistan Cricket Board
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com