विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2020

आईसीसी तेज गेंदबाजों के लिए यह नया नियम लाने को तैयार, शोएब अख्तर ने दी विवादित सलाह, VIDEO

शोएब ने यह भी कहा कि तब मैंने यह सुझाव इसलिए दिया था क्योंकि बर्ड फ्लू फैला हुआ था, लेकिन तब मेरी बात हंसी में उड़ा दी गई थी.

आईसीसी तेज गेंदबाजों के लिए यह नया नियम लाने को तैयार, शोएब अख्तर ने दी विवादित सलाह, VIDEO
शोएब अख्तर की फाइल फोटो
नई दिल्ली:

अब कोरोनावायरस महमारी के बीच चर्चा ऐसी जोरों पर है कि आईसीसीसी तेज गेंदबाजों के लिए नया नियम ला सकती और इस पर शोएब अख्तर ने प्रतिक्रिया दी है. शोएब ने आईसीसी के उस नियम पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, जिसके बारे में आईसीसी के शीर्ष अधिकारियों के बीच लगभग इस बात को लेकर सहमति बन चुकी है कि  जल्द ही ऐसा नियम आ सकता है कि कोरोनावायरस महामारी के कारण गेंदबाज गेंद को चमकाने के लिए इस पर थूक का इस्तेमाल नहीं कर सकते. 

आप देखते ही रहे हैं कि तेज गेंदबाज गेंद की चमक को बरकरार रखने के लिए सभी खिलाड़ी इसे लगातार थूक से चमकाते रहते हैं. अब आईसीसी के इस बयान पर शोएब ने कहा कि मैंने पहले भी एक बार यह सलाह दी थी कि गेंद को थूक से न चमकाया जाए क्योंकि एक खिलाड़ी का लारवा दूसरे खिलाड़ी के मुंह में जाता है और हाथों में भी लगता है. लेकिन तब मेरे इस सुझाव को हंसी में उड़ा दिया गया था. शोएब ने यह भी कहा कि तब मैंने यह सुझाव इसलिए दिया था क्योंकि बर्ड फ्लू फैला हुआ था, लेकिन तब मेरी बात हंसी में उड़ा दी गई थी. 

वहीं शोएब ने विवादित सलाह देते हुए हुए कहा कि अब विकल्प के तौर पर गेंद को चमकाने के लिए गेंदबाज के पास कोई पदार्थ होना चाहिए. वहीं उन्होंने कहा कि क्या गेंदबाज गेंद पर पसीने का इस्तेमाल कर सकता है? इस बात से बचा तो नहीं जा सकता. शोएब ने सुझाव मांगते हुए कहा कि आप ही बताइए कि आखिर क्या किया जाए? अब यह तो आप जानते ही हैं कि नियम के अनुसार गेंद पर कोई भी बाहरी पदार्थ लगाना मना है. सभी ने देखा कि करीब डेढ़ साल पहले कैसे स्टीव स्मिथ सहित तीन कंगारू खिलाड़ी कैसे नप गए. ऐसे में शोएब की यह सलाह पूरी तरह से विवादित है. 

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी. 

शोएब ने कहा कि उम्मीद है कि जल्द ही आईसीसी इस कानून को मंजूरी देगी, तो वहीं कोई ऐसा आधिकारिक पदार्थ भी बताएगी, जिसका इस्तेमाल तेज गेंदबाज कर सकें. अब आईसीसी गेंदबाजों को क्या विकल्प देती है, यह देखने वाली बात होगी. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com