विज्ञापन

पाकिस्तान पर 48 घंटे में ICC बोर्ड की बड़ी बैठक, PCB पर निलंबन सहित लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध

Pakistan to boycott T20 World Cup game: पाकिस्तान ने 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया है जिसके बाद ICC बोर्ड की बड़ी बैठक होने वाली है. बैठक में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं.

पाकिस्तान पर 48 घंटे में ICC बोर्ड की बड़ी बैठक, PCB पर निलंबन सहित लग सकते हैं कड़े प्रतिबंध
Pakistan boycott match against India
  • ICC बोर्ड की आगामी बैठक में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर सस्पेंशन समेत कड़े प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जाएगा
  • पाकिस्तान ने टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप मैच को खेलने से इनकार कर आईसीसी को नाराज किया है
  • पाकिस्तान के इस फैसले के कारण टूर्नामेंट से प्रतिबंध और आईसीसी से मिलने वाले राजस्व में कटौती संभव है
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

आईसीसी पाकिस्तान के खिलाफ सजा देने वाले कदम उठा सकता है. अगले 48 घंटों में आईसीसी बोर्ड की बैठक होने वाली है. बैठक में आईसीसी PCB पर सस्पेंशन समेत कड़े बैन लगा सकता है. दरअसल, हाल ही में भारत ने PCB की ओऱ से होस्ट किया गया एशिया कप में अपनी भागादीरी दर्ज कराई थी. भारत ने ग्लोबल गेम पर कोई असर न पड़े, इसके लिए एशिया कप खेला था लेकिन टी-20 वर्ल्ड कप से पहले पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच को खेलने से मना कर दिया है जिससे आईसीसी पूरी तरह से खफा है .अब आईसीसी बोर्ड मीटिंग में पाकिस्तान के खिलाफ कड़े कदम उठाए जा सकते हैं. आईसीसी यह कार्रवाई पाकिस्तान सरकार के भारत के खिलाफ टी20 विश्व कप मैच का बहिष्कार करने के फैसले के बाद की जा सकती है और इसमें इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता के आगामी सत्र से टीम पर प्रतिबंध लगाया जाना भी शामिल हो सकता है. 

Latest and Breaking News on NDTV

बता दें कि पीसीबी ने टी20 विश्व कप से बांग्लादेश के बाहर होने के फैसले का साथ देते हुए 15 फरवरी को कोलंबो में भारत के खिलाफ अपना ग्रुप लीग मैच नहीं खेलने का फैसला किया है जबकि आईसीसी और बीसीसीआई के साथ उसका तटस्थ स्थल पर मैच खेलने का अनुबंध है जो बाध्यकारी है.

पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच के बहिष्कार का संभावित असर:

1. टूर्नामेंट से पूरी तरह प्रतिबंध

2. आईसीसी से मिलने वाले सालाना राजस्व को रोका जा सकता है

3. पीसीबी से जियो-स्टार को राजस्व नुकसान की भरपाई करने को कहा जा सकता है

4. द्विपक्षीय श्रृंखला पर रोक, डब्ल्यूटीसी अंक और आइसीसी रैंकिंग पर असर पड़ सकता है

5. सभी विदेशी खिलाड़ियों (फ्री एजेंट्स को छोड़कर) को पीसीएल में खेलने से प्रतिबंध किया जा सकता है

ICC प्रोटोकॉल का सम्मान करेगी भारतीय टीम

ये भी पढ़ें-  दांव पर 45 हजार करोड़ रुपये.. टी-20 विश्वकप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान के पैंतरे की इनसाइड स्टोरी

वहीं, दूसरी ओर भारतीय टीम, आईसीसी प्रोटोकॉल का सम्मान करेगी और 15 फरवरी से पहले मैच के लिए श्रीलंका जाएगी. BCCI के एक सूत्र ने बताया, "भारतीय टीम 15 फरवरी को श्रीलंका जाएगी और ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी. वे शेड्यूल के अनुसार प्रैक्टिस करेंगे, प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे और समय पर स्टेडियम पहुंचकर मैच रेफरी के मैच रद्द करने का इंतजार करेंगे. "

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com