पिछले साल भारतीय टीम इंग्लैंड (India Tour of England) के दौरे पर थी, तब पांच टेस्ट मैचों की सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम मैनचेस्टर टेस्ट जीतकर सीरीज अपने नाम करने की फ़िराक में थी, लेकिन पांचवे टेस्ट मैच से ठीक पहले टीम के हेड कोच रवि शास्त्री (Ravi Shastri) कोविड पॉज़िटिव पाए गए. इसके बाद तो एक के बाद एक कई भारतीय खिलाड़ी भी कोरोना की चपेट में आ गए. जिसके चलते पांचवें टेस्ट मैच को रद्द करना पड़ा. इस टेस्ट को इसी साल यानि पिछले महीने फिर से खेला गया और भारतीय टीम को इसमें हार नसीब हुई. सीरीज़ में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम की सीरीज़ जीतने की उम्मीदों को झटका लगा और सीरीज़ 2-2 की बराबरी पर समाप्त हुई. एक स्पोर्टस चैनल से बातचीत के दौरान रवि शास्त्री ने इसी टेस्ट मैच (Ravi Shastri on Manchester Test) को लेकर खुल के बात की है.
मैं वहां होता तो जीत जाती भारतीय टीम
हाल ही में एशिया कप के लिए भारतीय टीम के दुबई रवाना होने से पहले टीम इंडिया के हेड कोच राहुल द्रविड़ कोरोना संक्रमित पाए गए हैं, जिसके चलते अब वे एशिया कप खेलने जा रही भारतीय टीम के साथ ट्रैवल नहीं करेंगे. पूरी तरह से फिट होने के बाद ही द्रविड़ टीम के साथ जुड़ेंगे. इसी संदर्भ में बात करते हुए रवि शास्त्री ने कहा कि कोच का टीम के साथ रहना काफ़ी महत्वपूर्ण होता है क्योंकि इससे टीम का मनोबल बढ़ता है. ऐसा ही कुछ पिछले साल भी हुआ था जब मैनचेस्टर टेस्ट से पहले मैं कोरोना संक्रमित हो गया था और 6 से 7 दिन तक ड्रैसिंग रूम में नहीं जा पाया था. इससे टीम की रणनीतियों पर भी असर पड़ता है, मैनचेस्टर टेस्ट और सीरीज़ हम जीत जाते अगर उस वक्त कोरोना का संक्रमण ना फैला होता. बता दें कि इस एक साल के दौरान कुछ और चीज़ें भी बदलीं क्योंकि पिछले साल भारत के हेड कोच रवि शास्त्री थे वहीं इस बार राहुल द्रविड़, पिछले साल भारत के कप्तान विराट कोहली थे वहीं इस बार रोहित शर्मा, भारत को पांचवें और आखिरी टेस्ट में इंग्लैंड के हाथों करारी हार झेलनी पड़ी.
* शेन वॉटसन ने चुने टॉप 5 बेस्ट T20I खिलाडी, पाकिस्तान के दो खिलाड़ियों को जगह, नंबर 1 एक है यह दिग्गज
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं