India Post GDS Second Merit List 2026: जो लोग डाक विभाग में सेवाएं देने का ख्वाब बुन रहे हैं, उनके लिए खुशखबरी है. India Post GDS 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट का इंतजार खत्म होने वाला है. उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in से रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं.
डाक विभाग में होनी है भर्ती
इंडिया पोस्ट जीडीएस (India Post GDS) यानी ग्रामीण डाक सेवक भर्ती 2026 की दूसरी मेरिट लिस्ट (India Post GDS 2nd Merit List) का इंतजार लंबे समय से युवक कर रहे थे. ऐसे युवा जिन्होंने 10वीं पास की है और डाक विभाग में सेवाएं देने के लिए फॉर्म भरा था, वे जल्द ही सेकेंड मेरिट लिस्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर देख सकेंगे.
ये भर्ती सीधे 10वीं के नंबरों के आधार पर की जा रही है. इसलिए इस नौकरी को पाने के लिए लाखों युवाओं ने आवेदन किया था. इसकी पहली मेरिट लिस्ट जारी होने के बाद से लाखों उम्मीदवारों को दूसरी लिस्ट का इंतजार है, जिनका नाम पहली लिस्ट में नहीं आ सका था.
इस भर्ती प्रक्रिया के तहत 28,636 पदों को भरना है. इस भर्ती की खास बात यह है कि इसमें लिखित परीक्षा या इंटरव्यू नहीं लिया जाता है. 10वीं कक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट बनाई जाती है, उसके जरिए भर्तियां की जाती हैं.
ऐसे चेक करें India Post GDS Second Merit List 2026
1. भारतीय डाक विभाग की आधिकारिक वेबसाइट indiapostgdsonline.gov.in पर जाएं.
2. मेन पेज पर 'India Post GDS Merit List PDF' लिंक दिखाई देगा.
3. इस लिंक पर क्लिक करके नया पेज ओपन होगा. जहां देश के अलग-अलग जोन्स के हिसाब से मेरिट लिस्ट की सूची दिखाई देगी.
4. उस जोन या राज्य पर क्लिक करें जहां भर्ती के लिए आपने आवेदन किया था.
5. अब PDF खुलेगा. इसमें रजिस्ट्रेशन नंबर या नाम सर्च करें.
6. पीडीएफ को Save कर लें. इसका एक प्रिंट आउट भी निकालकर रख लें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं