विज्ञापन
This Article is From Feb 24, 2021

IND vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बात को लेकर विराट कोहली ने जताई चिंता, बोले कि..

IND vs ENG: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने चिंता जताई कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लाइट्स से दृश्यता पर असर पड़ सकता है और खिलाड़ियों को जल्दी ही खुद को इसके अनुरूप ढालना होगा, दुनिया के इस सबसे बड़े नव सज्जित क्रिकेट स्टेडियम में पारंपरिक फ्लडलाइट नहीं है

IND vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में इस बात को लेकर विराट कोहली ने जताई चिंता, बोले कि..
IND vs ENG: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में लाइट्स को लेकर कोहली ने जताई चिंता.

IND vs ENG: भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने चिंता जताई कि नरेंद्र मोदी स्टेडियम पर लाइट्स से दृश्यता पर असर पड़ सकता है और खिलाड़ियों को जल्दी ही खुद को इसके अनुरूप ढालना होगा, दुनिया के इस सबसे बड़े नव सज्जित क्रिकेट स्टेडियम में पारंपरिक फ्लडलाइट नहीं है बल्कि छत के परिमाप में ही एलईडी लाइट्स फिट की गई है. यह दुबई के अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के ‘रिंग आफ फायर' की तरह है जिससे फील्डिंग करने वाली टीम को दिक्कत आ सकती है. कोहली ने इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट से पहले टॉस के समय कहा ,‘‘ यहां माहौल काफी रोमांचक है, मैं सीटों के रंग से ज्यादा लाइट्स को लेकर चिंतित हूं. उन्होंने कहा ,‘‘ ऐसी लाइट्स में गेंद को देखना मुश्किल होता है. इसी तरह के स्टेडियम में हमने दुबई में भी खेला है, इसके अनुरूप जल्दी ढलना होगा, दुबई में पिछले साल आईपीएल के दौरान इस तरह की लाइट में कई आसान कैच भी फील्डरों से छूटे थे.

भारत के तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने अपने टेस्ट करियर में 100 टेस्ट मैच पूरे कर लिए हैं. भारत के लिए इशांत के अलावा 10 भारतीय क्रिकेटरों ने 100 टेस्ट मैच खेले हैं. इनमें सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, वीवीएस लक्ष्मण, अनिल कुंबले, कपिल देव, सुनील गावस्कर, दिलीप वेंगसरकर, सौरव गांगुली, हरभजन सिंह, वीरेंद्र सहवाग जैसे क्रिकेटर शामिल हैं. बता दें कि इशांत भारत के केवल दूसरे तेज गेंदबाज हैं जो इस खास मुकाम को हासिल करने में सफल रहे. इशांत से पहले सिर्फ कपिल देव की इस खास रिकॉर्ड को बना पाए थे. 

बता दें कि मोटेरा क्रिकेट स्टेडियन का नाम नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम रखा गया है. टेस्ट मैच के आगाज से पहले इस खास स्टेडियम का उद्घाटन राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया. इस मौके पर अमित शाह भी मौजूद थे. बता दें कि इशांत के 100 टेस्ट मैच पूरे होने पर राष्ट्रपति कोविंंद ने उन्हें उपहार भेंट की. बीसीसीआई ने इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर शेयर किया है.

VIDEO:  कुछ दिन पहले विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Virat Kohli, India Vs England 02/24/2021 Inen02242021199341, Ishant Sharma, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com