Hussain Talat Taken Hospital Due To Injury: पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच दूसरा वनडे मुकाबला शेर-ए-बांग्ला क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया. जहां पाक टीम डीएलएस मेथड के तहत जीत हासिल करने में कामयाब रही. मगर मैच के दौरान फील्डिंग करते हुए ऑलराउंडर खिलाड़ी हुसैन तलत बुरी तरह से चोटिल हो गए. हुसैन तलत को कंधे में चोट आई है. जिसकी वजह से उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 30 वर्षीय खिलाड़ी को यह चोट मैच की दूसरी पारी के छठे ओवर में लगी, जब लिटन दास ने मोहम्मद वसीम की गेंद पर ऑफ साइड की तरफ शॉट मारा और तलत गेंद को रोकने के लिए कवर बाउंड्री की तरफ दौड़े. गेंद बाउंड्री के पास पहुंचने पर तलत ने बॉल को पीछे की तरफ फेंकने का प्रयास किया, लेकिन गेंद को छूते ही उनका पैर बाउंड्री पर लगे फोम पर पड़ गया. इसके बाद वह लड़खड़ाते हुए विज्ञापन वाले होर्डिंग्स से जा टकराए और जोर से अपने बाएं कंधे के बल जमीन पर गिर पड़े. वहां मौजूद लोग तुरंत तलत की तरफ दौड़े, जिसके बाद उन्हें पास खड़ी एम्बुलेंस तक ले जाने के लिए एक स्ट्रेचर मंगवाना पड़ा.
पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने हुसैन तलत की चोट को लेकर एक प्रेस रिलीज जारी किया है. उन्होंने बताया, 'हुसैन तलत को मैदान पर ही टीम के मेडिकल स्टाफ से तुरंत सहायता मिली. शुरुआती आकलन के बाद, उन्हें विस्तृत जांच के लिए अस्पताल ले जाया गया है. चोट की प्रकृति और गंभीरता का पता डॉक्टरों द्वारा आगे की मेडिकल जांच पूरी करने के बाद चलेगा.'
🚨
— kaneee⚡ (@Swatantravoice7) March 13, 2026
Talat taken to hospital after sustaining shoulder injury
Pakistan all-rounder Hussain Talat was taken to hospital after sustaining a shoulder injury during the second game of the three-match ODI series against Bangladesh at the Sher-e-Bangla National Cricket Stadium on Friday pic.twitter.com/pFlvQp4kK3
बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए तलत
बात करें मैच के दौरान उनके प्रदर्शन के बारे में तो वह कुछ खास नहीं रहा. छठवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए तलत ने कुल 13 गेंदों का सामना किया. इस बीच 69.23 की स्ट्राइक रेट से नौ रन ही बना पाए. रिशद हुसैन ने उन्हें बोल्ड करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- अबरार अहमद ही नहीं, इन पाक खिलाड़ियों ने भी भारतीय मालिकाना हक वाली टीमों से है खेला, पूरी लिस्ट
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं