विज्ञापन

इतिहास रचते ही मैदान पर गिरे बटलर, कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज, जानें दुनिया के 5 दिग्गज कौन

जोस बटलर ने जो कारनामा कर दिखाया है, वह बहुत हद तक वह अपने समकालीन जो. रूट से बहुत आगे निकल गए हैं. और यह उपलब्धि बताती है कि उनका कद कितना बड़ा हो चला है

इतिहास रचते ही मैदान पर गिरे बटलर, कारनामा करने वाले इंग्लैंड के पहले बल्लेबाज, जानें दुनिया के 5 दिग्गज कौन
जोस बटलर ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है

इसमें दो राय नहीं कि जब बात व्हाइट-बॉल क्रिकेट की आती है, तो इंग्लैंड के स्टार बल्लेबाज जोस बटलर मॉडर्न ऐरा के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं. जब वह दिन विशेष पर पिच पर टिकते हैं, तो कुछ भी कर सकते हैं. बहराहल, अब उन्होंने करियर में बड़ा धमाल कर डाला है. जोस बटलर वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों को मिलाकर कुल 10,000 से अधिक रन बनाने वाले पहले इंग्लैंड के बल्लेबाज बन गए हैं. उन्होंने 25 सितंबर 2026 को लीड्स में श्रीलंका के खिलाफ दूसरे वनडे मैच के दौरान यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की. श्रीलंका के खिलाफ दूसरे  वनडे में  बटलर ने 49 गेंदों पर 5 चौकों और 6 छक्कों की मदद से 140.82 की स्ट्राइक रेट से 69 रन बनाए. इसके बाद उन्हें रिटायर्ड हर्ट होना पड़ा. उनके योगदान के बावजूद इंग्लैंड अपने लक्ष्य से चूक गया और मुकाबला 16 रन से हार गया.इससे तीन मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई। श्रीलंका ने अपने 50 ओवरों में 321/6 रन बनाए, जिसके जवाब में इंग्लैंड की टीम 50 ओवरों में 305/9 रन ही बना सकी

बटलर का व्हाइट-बॉल से जॉयंट रिकॉर्ड

बटलर का अब व्हाइट-बॉल फॉमेंट में अब  रनों का आंकड़ा 367 मैचों और 326 पारियों में 37.12 के औसत से 10,062 हो गया है. उन्होंने दोनों प्रारूपों को मिलाकर कुल 13 शतक और 60 अर्धशतक बनाए हैं.

वनडे में बटलर के रन

वनडे में बटलर ने 204 मैचों और 176 पारियों में 39.15 के औसत और 115.54 के स्ट्राइक रेट से 5,678 रन बनाए हैं. उन्होंने वनडे में 11 शतक और 30 अर्धशतक जड़े हैं. इससे वह इस प्रारूप में इंग्लैंड के तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.

टी20 में बटलर के रन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में बटलर ने 163 मैचों और 150 पारियों में 34.79 के औसत और 150.13 के स्ट्राइक रेट से 4,384 रन बनाए हैं, जिसमें उनके नाम दो शतक और 30 अर्धशतक दर्ज हैं. 367 मैचों के ये संयुक्त आंकड़े उनके अंतरराष्ट्रीय करियर के दौरान दोनों सीमित ओवरों के प्रारूपों में निरंतर प्रदर्शन को दर्शाते हैं.

इंग्लैंड के व्हाइट बॉल इतिहास के लिए इस रिकॉर्ड का महत्व


बटलर से पहले इंग्लैंड का कोई भी बल्लेबाज वनडे और टी20ई रनों को मिलाकर 10,000 रन के आंकड़े को पार नहीं कर पाया था, जिससे देश के सीमित ओवरों के क्रिकेट इतिहास में यह पहली ऐसी उपलब्धि बन गई है. 367 मैचों में उनके 13 अंतरराष्ट्रीय शतक और 60 अर्धशतक शीर्ष स्तर पर उनके योगदान की मात्रा और नियमितता को रेखांकित करते हैं.

अंतर्राष्ट्रीय सीमित ओवरों के फॉर्मेट (वनडे + टी20आई) में सबसे ज्यादा रन बनाने 5 टॉप बल्लेबाज

रैंकखिलाड़ीव्हाइट-बॉल रन (वनडे + टी20आई)
1

विराट कोहली (भारत)

18,745

2

सचिन तेंदुलकर (भारत)

18,436

3

रोहित शर्मा (भारत)

15,747

4

कुमार संगकारा (श्रीलंका)

15,616

5

महेला जयवर्धने (श्रीलंका)

14,143

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Joseph Charles Buttler, England, Sri Lanka, England Vs Sri Lanka 09/24/2026 Ensl09242026264921, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com