विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2018

मोहम्मद शमी को माफ करने को राजी हैं हसीन जहां बशर्ते.....

हसी जहां ने एक तरह से चौतरफा घिर चुके मोहम्मद शमी को घर वापसी का मौका दिया है

मोहम्मद शमी को माफ करने को राजी हैं हसीन जहां बशर्ते.....
मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां
  • क्या शमी पर होगा पत्नी की बात का असर?
  • शमी के लिए घर वापसी का मौका?
  • मैं आखिरी दिन तक शमी को समझाती रही-हसीन जहां
नई दिल्ली: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी की पत्नी हसीन जहां रविवार को लगातार दूसरे दिन मीडिया के सामने आईं और उन्होंने कई और बातों का खुलासा करते हुए अपने मन की बात कही. लेकिन सबसे बड़ी बात हसीन ने यह कही कि वह अभी भी अपनी शादी को बचाने के लिए इतना सब होने पर भी शमी को मौका देने के लिए तैयार हैं. साथ ही, उन्होंने कहा कि पिछले कई सालों के दौरान उन्होंने अपनी शादी को बचाने की कोशिश की. 
  हसीन ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने अपनी शादी को बचाने की हर संभव कोशिश की. उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर शमी से जुड़े स्नैपशॉट पोस्ट करने वाले दिन तक मैंने शमी से अपनी शादी को बचाने के लिए मिन्नतें कीं. लेकिन उसने मेरी कोई बात नहीं ही सुनी. और उसकी जुबां पर बस एक ही बात चढ़ी हुई थी कि वह बस तलाक और सिर्फ तलाक चाहता है, लेकिन मैं अपनी आखिरी सांस तक शमी को तलाक नहीं दूंगी.

यह भी पढ़ें: चीयर गर्ल से मिसेज मोहम्मद शमीं बन गईं हसीन जहां, पहला पति टॉफियां बेचता रह गया!


हसीन जहां द्वारा शनिवार को लगाए गए आरोपों के बाद मोहम्मद शमी का फोन स्विच ऑफ जा रहा था. आज मोहम्मद शमी ने मीडिया से कहा कि इस मामले की पूरी तरह से जांच की जानी चाहिए. शमी ने अपना बचाव करते हुए कहा कि मेरे ऊपर कई आरोप लगाए गए हैं, जो हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. मैं इन आरोपों पर कोई सफाई नहीं देना चाहता. मैं चाहता हूं कि इस पूरे मामले की जांच हो. लेकिन शमी के इस बयान के बाद हसीन जहां मामले को सुलझाने के लिए बड़ी बात कही है.

VIDEO : सेंचुरियन टेस्ट के शतकवीर कप्तान विराट कोहली
हसीन जहां ने कहा है कि अगर शमी वापसी की कोशिश करता है, तो वह अपनी शिकायत और इस मामले पर अभी भी विचार कर सकती हैं. लेकिन शमी को गलती मानते हुए पूरी इमानदारी के साथ घर लौटना होगा!
 
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mohammad Shami
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com