विज्ञापन
This Article is From Apr 22, 2020

Lockdown में हरमनप्रीत कौर के जादू का वीडियो हुआ वायरल, शीशे के सामने खड़े होकर दिखाया करतब..देखें Video

हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपनी एक और खासियत से हर किसी को रूबरू कराया है.

Lockdown में हरमनप्रीत कौर के जादू का वीडियो हुआ वायरल, शीशे के सामने खड़े होकर दिखाया करतब..देखें Video
हरमनप्रीत कौर ने लॉकडाउन में दिखाया जादू
  • लॉकडाउन में हरमनप्रीत कौर ने किया मैजिक
  • हरमनप्रीत कौर के मैजिक को देखकर हर कोई हैरान
  • खूब पसंद किया जा रहा है यह वीडियो
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

भारतीय महिला टी-20 टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने लॉकडाउन (Lockdown) के दौरान अपनी एक और खासियत से हर किसी को रूबरू कराया है. हरमनप्रीत ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया है जिसमें वो जादू करती हुई नजर आ रही है. वीडियो में हरमनप्रीत गिलास में गेंद को रखकर शीशे की ओर फेंकती हैं और गेंद शीशे के आर-पार चली जाती है. हैरान करने वाली बात ये है कि गेंद दूसरी ओर जाकर फिर से वापस आ जाती है. हरमनप्रीत के इस मैजिक ट्रिक्स ने हर किसी को हैरान कर दिया है. इंस्टाग्राम पर फैन्स हरमनप्रीत (Harmanpreet Kaur) के इस जादू को देखकर कमेंट कर रहे हैं और उन्हें असली जादूगर बता रहे हैं. बता दें कि भारतीय क्रिकेटर श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) भी इस समय घर पर रहकर मैजिक ट्रिक्स दिखाकर फैन्स को हैरान कर चुके हैं. लेकिन हरमनप्रीत ने ऐसा करतब दिखाकर श्रेयस को यकीनन बड़ी चुनौती दे दी है.

Mirror, mirror on the wall, who the realest of them all.

A post shared by Harmanpreet Kaur (@imharmanpreet_kaur) on

आपको बता दें कि हरमनप्रीत की कप्तानी में भारतीय महिला टीम ने टी-20 वर्ल्डकप के फाइनल में जगह बनाई थी. हालांकि फाइनल में ऑस्ट्रेलिया के हाथों टीम को हार का सामना करना पड़ा लेकिन पूरे टूर्नामेंट में भारतीय टीम ने शानदार परफॉर्मेंस कर हर किसी का दिल जीत लिया था.

Did you guys know I have a twin

A post shared by Shreyas Iyer (@shreyas41) on

टी-20 वर्ल्डप 2019 में भारत की ओर से सबसे ज्यादा रन शैफाली शर्मा ने बनाए थे. बता दें कि भारतीय महिला टीम ने 2021 वर्ल्डकप (2021 Women World Cup) में क्वालीफाई कर लिया है. 2021 महिला वर्ल्डकप अगले साल 6 फरवरी से लेकर 7 मार्च के बीच खेला जाएगा.

गौरतलब है कि कोरोनावायरस (Coronavirus) के खतरे को देखते हुए पीएम नरेंद्र मोदी जी ने भारत में 3 मई तक लॉकडाउन बढ़ा दिया है. इस समय पूरी दुनिया इस वायरस के संक्रमण से परेशान हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय (Home Ministry) की ओर से जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक भारत में कोरोनावायरस संक्रमितों की संख्या 20,471 हो गई है. पिछले 24 घंटों में कोरोना के 1,486 नए मामले सामने आए हैं और 49 लोगों की मौत हुई है. वहीं, देश में कोरोना से अब तक 652 लोगों की जान जा चुकी है, हालांकि राहत की बात यह है कि 3960 मरीज इस बीमारी को हराने में कामयाब भी हुए हैं.

VIDEO:  15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com