विज्ञापन

हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमों में मची होड़, इन दो टीमों के बीच कांटे की टक्कर

Hardik Pandya News: भारतीय दिग्गज ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. हार्दिक को ट्रेड के जरिए अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमों ने दिलचस्पी दिखाई है.

हार्दिक पंड्या को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 7 टीमों में मची होड़, इन दो टीमों के बीच कांटे की टक्कर
हार्दिक पंड्या को खरीदने के लिए टीमों के बीच रेस

Hardik Pandya Trade update in IPL:  हार्दिक पंड्या और मुंबई इंडियंस अलग होने की तैयारी में हैं और आईपीएल की पांच बार की चैंपियन टीम को संभावित ट्रेड के लिए  प्रस्ताव मिलने शुरू हो गए हैं. पहले शाहरुख खान के सहस्वामित्व वाली कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स की ओर से  ट्रेड के लिए प्रस्ताव आने की खबर सामने आई थी लेकिन अब समीकरण बदल रहे हैं.  रिपोर्ट्स के अनुसार अब एक दो टीम नहीं बल्कि 7 टीमों ने हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए दिलचस्पी दिखाई है.  हार्दिक की कप्तानी में तीन आईपीएल सीजन के दौरान, मुंबई 10वें, तीसरे और नौवें स्थान पर रही थी. 

'द टाइम्स ऑफ़ इंडिया' की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ट्रांसफर विंडो में हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए कुल 7 फ्रेंचाइजियों ने दिलचस्पी दिखाई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद ही ऐसी दो टीमें हैं जो इस ऑलराउंडर के लिए दिलचस्पी नहीं दिखाई है. 

दिलचस्पी दिखाने वाली फ्रेंचाइजी में चेन्नई सुपर किंग्स सबसे आगे है और कोलकाता नाइट राइडर्स को कड़ी टक्कर दे रही है. रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि राजस्थान रॉयल्स भी हार्दिक को हासिल करने के लिए अपनी गंभीर दावेदारी पेश कर रही है.  PTI की रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक ने बेंगलुरु में अपना बेस बना लिया है. उनका मकसद बीसीसीआई के सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस (COE) को अपने करियर के बाकी समय के लिए अपना स्थायी ट्रेनिंग बेस बनाना है. 

सीएसके या केकेआर प्रबल दावेदार

चेन्नई सुपरकिंग्स और कोलकाता नाइट राइड्स की टीम दो ऐसी टीम है जो हार्दिक को अपनी टीम में शामिल करने के लिए सबसे ज्यादा जोर लगा सकती है. दोनों टीमों के एक ऐसे लीडर की दरकार है जो टीम को आगे ले जा सके. सीएसके की बात करें तो हार्दिक धोनी के बाद सीएसके के लिए एक लीडर के तौर पर सही विकल्प हो सकते हैं. दूसरी ओर केकेआर को भी एक ऐसे खिलाड़ी की जरूरत है जो टीम को आईपीएल में चैंपियन बनाने में अहम योगदान दे. केकेआर भी एक लीडर की तलाश में हैं जो हार्दिक के रूप में उनकी यह खोज समाप्त हो सकती है. 

हार्दिक पंड्या बेंगलुरु में हुए शिफ्ट

हार्दिक पंड्या ने अपने करियर के बाकी समय के लिए बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस को अपना स्थायी ट्रेनिंग केंद्र बनाने के मकसद से बेंगलुरु में रहने का फैसला किया है और वह ऐसा करने वाले भारत के पहले प्रमुख मौजूदा क्रिकेटर बन गए हैं.पंड्या का यह कदम इसलिए सभी का ध्यान खींच रहा है क्योंकि भारत के केंद्रीय अनुंधित खिलाड़ी आम तौर पर चोट से उबरने (रिहैबिलिटेशन), फिटनेस टेस्ट या राष्ट्रीय शिविर के लिए ही सीओई जाते हैं.

ये भी पढ़ें- ओलंपिक में होगी भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत? ऐसा है पूरा समीकरण

ये भी पढ़ें- IND vs ENG 1st T20I: अभिषेक शर्मा के निशाने पर वर्ल्ड रिकॉर्ड, 13 रन बनाते ही रचेंगे इतिहास, सूर्यकुमार यादव छूटेंगे पीछे

ये भी पढ़ें- IND vs ENG T20I: वैभव सूर्यवंशी का डेब्यू इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में होगा या नहीं? ऐसा बन रहा समीकरण

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Himanshu Pandya, Indian Premier League 2026, Mumbai Indians, Chennai Super Kings, Kolkata Knight Riders, Rajasthan Royals, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com