विज्ञापन
This Article is From Mar 11, 2020

हार्द‍िक पंड्या ने मंगेतर नताशा स्‍टेनकोव‍िक और पर‍िवार के साथ मनाई होली, देखें PHOTOS

पूरी तरह से फ‍िट हो चुकी हार्द‍िक हाल ही में डीवाय पाट‍िल टी20 कप में खेलते हुए नजर आए थे. उन्‍होंने इस टूर्नामेंट में अपनी जबर्दस्‍त बल्‍लेबाजी से प्रशंसकों का द‍िल जीता था. हार्द‍िक ने इस टूर्नामेंट में 55 गेंदों पर 158 रन की पारी खेली थी ज‍िसमें 20 छक्‍के शाम‍िल थे. लोअर बैक इंजुरी से परेशान 26 वर्षीय हार्द‍िक ने लंदन में सर्जरी कराई है.

हार्द‍िक पंड्या ने मंगेतर नताशा स्‍टेनकोव‍िक और पर‍िवार के साथ मनाई होली, देखें PHOTOS
Hardik Pandya ने मंगेतर नताशा स्‍टेन‍कोकोव‍िक के साथ फोटो सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट क‍िए हैं
  • दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ वनडे सीरीज में खेलेंगे हार्द‍िक
  • लोअर बैक सर्जरी कराने के बाद टीम में वापसी की है
  • होली पर मंगेतर नताशा और भाई क्रुणाल के साथ फोटो पोस्‍ट क‍िए
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

Hardik Pandya: टीम इंड‍िया के ऑलराउंडर हार्द‍िक पंड्या (Hardik Pandya) इंजुरी से उबरने के बाद भारतीय टीम के वापसी करने के ल‍िए तैयार हैं. उन्‍हें दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ वनडे सीरीज के ल‍िए भारतीय टीम में शाम‍िल क‍िया गया है. हार्द‍िक ने हाल ही कुछ प्रैक्‍ट‍िस मैच खेले हैं और अपने जोरदार फॉर्म में होने का संकेत द‍िया है, ऐसे में फैंस दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ उनका प्रदर्शन देखने को बेताब हैं. हार्द‍िक ने रंगों का पर्व होली (Holi)मंगेतर नताशा स्‍टेनकोव‍िक ( Natasa Stankovic)और पर‍िवार के साथ मनाया. उन्‍हें इसके कुछ फोटो अपने ट्व‍िटर अकाउंट पर पोस्‍ट क‍िए हैं. अपने पोस्‍ट में उन्‍होंने ल‍िखा- "Happy holidays from the Pandyas #Holi hai,"

जस्‍ट‍िन लैंगर बोले, ऑस्‍ट्रेल‍ियाई टीम को है एमएस धोनी जैसे फ‍िन‍िशर की तलाश

हार्दिक पंड्या ने लगायी छक्कों की झड़ी, नाबाद शतक में जड़ डाले 20 छक्के

हार्द‍िक की ओर से पोस्‍ट क‍िए गए फोटो में उनके अलावा नताशा, उनके भाई क्रुणाल पंड्या (Krunal Pandya) और क्रुणाल की पत्‍नी पंखुड़ी को भी देखा जा सकता है. क्रुणाल इस समय भारतीय टीम से बाहर चल रहे हैं. हार्द‍िक की ओर से यह फोटो सोशल मीड‍िया पर पोस्‍ट करते ही फैंस के संदेशों की मानो 'बाढ़' सी आ गई. उन्‍होंने टीम इंड‍िया के इस ऑलराउंडर को होली की शुभकामनाएं दीं.

पूरी तरह से फ‍िट हो चुकी हार्द‍िक हाल ही में डीवाय पाट‍िल टी20 कप में खेलते हुए नजर आए थे. उन्‍होंने इस टूर्नामेंट में अपनी जबर्दस्‍त बल्‍लेबाजी से प्रशंसकों का द‍िल जीता था. हार्द‍िक ने इस टूर्नामेंट में 55 गेंदों पर 158 रन की पारी खेली थी ज‍िसमें 20 छक्‍के शाम‍िल थे. लोअर बैक इंजुरी से परेशान 26 वर्षीय हार्द‍िक ने हाल ही में लंदन में सर्जरी कराई है. वे इंटरनेशनल क्र‍िकेट में आख‍िरी बार दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ बेंगलुरू में हुए टी20 मैच में खेलते हुए नजर आए थे. इंजुरी के कारण वे बांग्‍लादेश के ख‍िलाफ दो टेस्‍ट की सीरीज और न्‍यूजीलैंड के दौरे में ह‍िस्‍सा नहीं ले पाए थे. दक्ष‍िण अफ्रीका टीम को भारत में तीन वनडे मैचों की सीरीज खेलनी है. सीरीज के मैच 12, 15 और 18 मार्च को खेले जाएंगे. दक्ष‍िण अफ्रीका के ख‍िलाफ वनडे सीरीज के बाद हार्द‍िक इंड‍ियन प्रीम‍ियर लीग (IPL) में मुंबई इंड‍ियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे. आईपीएल का शुरुआती मुकाबला गत चैंप‍ियन मुंबई इंड‍ियंस और महेंद्र स‍िंह धोनी की चेन्‍नई सुपरक‍िंग्‍स के बीच खेला जाना है.

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com