आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. प्ले-ऑफ में जगह बनाने के लिए जद्दोजहद कर रही एमआई की टीम ने अपना सातवां मुकाबला बीते गुरुवार (23 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला. जहां उसे 103 रनों के बड़े अंतर से शिकस्त का सामना करना पड़ा. मैच के बाद एमआई के कप्तान हार्दिक पंड्या काफी निराश नजर आ रहे थे. उसके बावजूद उन्हें अपने परिवार की चिंता सताए जा रही थीं. क्योंकि एमआई बनाम सीएसके मुकाबले का आनंद लेने के लिए स्टेडियम तक उनकी गर्लफ्रेंड और बेटे भी पहुंचे थे. मैच के बाद पंड्या को अपने बेटे को घर जाकर सोने का इशारा करते हुए देखा गया. यहीं नहीं उन्होंने अपनी गर्लफ्रेंड को कॉल करने का भी इशारा किया. इसी पल की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही हैं.
सीएसके से खिलाफ गेंद और बल्ले दोनों से फ्लॉप रहे पंड्या
सीएसके के खिलाफ हार्दिक पंड्या का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा. टीम के लिए वह गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी योगदान देने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए गेंदबाजी के दौरान उन्होंने कुल दो ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच 19.00 इकॉनमी से 38 रन खर्च कर डाले. इस बीच उन्हें कोई सफलता भी हाथ नहीं लगी. वहीं बल्लेबाजी के दौरान भी उनका बल्ला खामोश रहा. टीम के लिए पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने दो गेंदों का सामना किया. इस दौरान केवल एक रन बनाकर आउट हुए. पंड्या को पवेलियन का रास्ता नूर ने दिखाया.

Photo Credit: @X
एमआई का खस्ता है हालात
जारी टूर्नामेंट में एमआई के हालात फिलहाल खस्ता है. टीम को अगर प्ले-ऑफ के लिए क्वालिफाई करना है तो यहां से उसे अब एड़ी चोटी का दम लगाना होगा. टूर्नामेंट के 33 मुकाबले बीत जाने के एमआई की टीम अंकतालिका में चार (-0.736) अंक लेकर आठवें पायदान पर काबिज है.
यह भी पढ़ें- मुंबई इंडियंस के माथे पर लगा सबसे बड़ा कलंक, यहां से क्या है MI के सामने प्ले-ऑफ का रास्ता? जानें गणित
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं