विज्ञापन
This Article is From Sep 03, 2017

परिणीति चोपड़ा के साइकिल ट्रिप के ट्वीट से हार्दिक पंड्या ने यूं जोड़ा अपना कनेक्‍शन, ट्विटरबाजों ने कर दी खिंचाई

हार्दिक पंड्या हालांकि अभी किसी और कारण से चर्चा में हैं. इस बार उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसपर उन्हें कई कमेंट के साथ-साथ लोगों की सलाह भी मिल रही है.

परिणीति चोपड़ा के साइकिल ट्रिप के ट्वीट से हार्दिक पंड्या ने यूं जोड़ा अपना कनेक्‍शन, ट्विटरबाजों ने कर दी खिंचाई
हार्दिक पंड्या को ट्विटरबाजों ने सलाह भी डे डाली.
  • परिणीति चोपड़ा के ट्वीट पर हार्दिक पंड्या ने दिया था जवाब
  • पंड्या को टि्वटरबाजों ने दी नसीहत, खेल पर ध्यान दो भाई
  • फिल्म अभिनेत्रियों और क्रिकेटरों का रहा है अनोखा संगम
नई दिल्ली: अपने स्टाइलिश लुक के लिए मशहूर टीम इंडिया के हरफनमौला खिलाड़ी हार्दिक पंड्या हमेशा सुर्खियों में रहते हैं. चाहे बात उनकी बल्लेबाजी की हो या गेंदबाजी हर मौके पर उन्होंने अपनी प्रतिभा साबित की है. इन दिनों भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर है. हार्दिक पंड्या भी टीम का हिस्सा हैं. पंड्या क्रिकेट मैदान के साथ-साथ सोशल मीडिया पर भी सक्रिय रहते हैं. इस बार उनका एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिस पर उन्हें कई कमेंट के साथ-साथ लोगों की सलाह भी मिल रही है. दरअसल, फिल्म अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने अभी हाल ही में एक ट्वीट किया था. इसमें उन्होंने एक साइकिल की फोटो पोस्ट करते हुए लिखा था कि 'सबसे अमेज़िंग पार्टनर के साथ परफेक्ट ट्रिप, प्यार हवाओं में है.
  इसका जवाब देते हुए पंड्या ने ट्वीट किया, क्या मैं अनुमान लगा सकता हूं? लगता है यह अगला बॉलीवुड और क्रिकेट लिंक है. वैसे फोटो अच्छी खींची है'. इसके बाद ट्वीट का सिलसिला शुरू हुआ और परिणीति ने लिखा हो सकता है ऐसा हो भी और नहीं भी. वैसे कहूं तो फोटो में ही इसका सुराग छिपा हुआ है.
ट्विटरबाजों ने कर दी खिंचाई
इसके बाद ट्विटरबाजों ने भी मजे लेने शुरू कर दिए. एक यूजर ने ट्वीट किया, 'लड़का हिरोइन के ऊपर लट्टू हो चुका है. खेल पर ध्यान दे भाई. वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, 'भाई मेरा सपोर्ट सब के ऊपर है. लेकिन अगर खेल पर फोकस नहीं करोगे तो सपोर्ट करने के काबिल कुछ नहीं रहेगा'.

यह भी पढ़ें : वीरेंद्र सहवाग ने हार्दिक पंड्या को बताया 'लंबी रेस का घोड़ा', इस अंदाज में की उनकी तारीफ

VIDEO:श्रीलंका के खिलाफ तीसरे टेस्ट में भी टीम इंडिया ने दिखाया दम


वहीं, कुछ यूजर ने इसे इसे विराट और अनुष्का के बाद पंड्या और परिणीति का समीकरण बताया. गौरतलब है कि क्रिकेटरों का फिल्म इंडस्ट्री से गहरा लगाव रहा है. मंसूर अली खान पटौदी ने शर्मिला टैगोर से शादी की थी तो वहीं, मोहम्मद अजहरुद्दीन ने संगीता बिजलानी से शादी की. हाल ही में युवराज सिंह ने अभिनेत्री हेजल कीच से शादी की है.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hardik Pandaya, Parineeti Chopra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com