विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2019

Jasprit Bumrah ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की तो हरभजन सिंह ने 'लुक' को लेकर किया यह कमेंट..

Also Read in
Jasprit Bumrah ने इंस्टाग्राम पर फोटो पोस्ट की तो हरभजन सिंह ने 'लुक' को लेकर किया यह कमेंट..
Jasprit Bumrah ने सूट पहने हुए अपना लुक सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है
  • कमर दर्द के कारण अभी क्रिकेट से बाहर हैं बुमराह
  • इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया फोटो
  • हरभजन ने लुक को बताया देवानंद जैसा

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah)कमर की चोट के कारण इस समय क्रिकेट से बाहर हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज के दौरान बुमराह को यह दर्द महसूस हुआ था. उन्होंने ब्रिटेन जाकर इस मामले में कई विशेषज्ञों से राय ली. शुरुआत मे कहा जा रहा था कि बुमराह को सर्जरी की जरूरत पड़ सकती है लेकिन विशेषज्ञों ने विस्तृत जांच के बाद कहा-इसकी जरूरत नहीं है. जसप्रीत इस समय रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं. बुमराह ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है जिसमें वे सूट पहने हैं. जसप्रीत के फैंस और टीम मेट्स ने इस फोटो को लाइक करते हुए रोचक कमेंट किए हैं. जसप्रीत के साथ क्रिकेट खेल चुके ऑफ स्पिनर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)ने इस तेज गेंदबाज का लुक बॉलीवुड के सदाबहार एक्टर कहे जाने वाले देवानंद जैसा बताया. पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह (Yuvraj Singh )ने कमेंट करते हुए लिखा-so cool.

Rishabh Pant ने विराट कोहली को बर्थडे विश करते हुए कहा-चाचा तो फैन बोला 'धोनी को.... '

4t1a80j8

Photo Credit: Instagram

गौरतलब है कि करीब पौने चार साल के इंटरनेशनल करियर में ही जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने खुद को टीम इंडिया के अग्रणी तेज गेंदबाज के तौर पर स्थापित कर लिया है. 25 साल के बुमराह ने अब तक 12 टेस्ट, 58 वनडे और 42 टी20 मैचों में भारतीय टीम का प्रतिनिधित्व किया है. उन्होंने बेहतरीन औसत से टेस्ट क्रिकेट (औसत 19.24) में अब तक 62, वनडे इंटरनेशनल (औसत 21.88) में 103 और टी20 इंटरनेशनल (औसत 20.18)में 51 विकेट लिए हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ इसी वर्ष हुई टेस्ट सीरीज में बुमराह ने हैट्रिक भी हासिल की थी. वे टेस्ट क्रिकेट में हरभजन सिंह और इरफान पठान के बाद हैट्रिक लेने वाले तीसरे गेंदबाज हैं.

बुमराह (Jasprit Bumrah) इस समय क्रिकेट से 'ब्रेक' पर हैं. बांग्लादेश के खिलाफ दिल्ली में हुए 3 नवंबर को हुए टी20 मैच में उनकी कमी टीम इंडिया को काफी खली. मैच में भारत की अनुभवहीन तेज गेंदबाजी, बांग्लादेशी बल्लेबाजों के रनों के प्रवाह को रोकने में नाकाम रही. भारत को मैच में सात विकेट की हार का सामना करना पड़ा. इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने तीन टी20 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. दूसरा टी20 मुकाबला गुरुवार, 7 नवंबर को खेला जाएगा.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Jasprit Jasbirsingh Bumrah, Harbhajan Singh, Yuvraj Singh, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com