विज्ञापन
This Article is From Apr 06, 2020

पटाखे से लगी घर में आग को देखकर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- मूर्खता का इलाज कहां से..देखें VIDEO

सभी ने दीये जलाकर कोरोना के अंधकार को दूर करने की लड़ाई का आगाज किया तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस मौके पर पटाखे भी जलाए. पटाखे जलाने के कारण एक घर में आग भी लगी जिसे देखकर भारतीय क्रिकेटर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) भड़क गए हैं.

पटाखे से लगी घर में आग को देखकर हरभजन सिंह का फूटा गुस्सा, बोले- मूर्खता का इलाज कहां से..देखें VIDEO
पटाखे से लगी आग को देखकर भड़के हरभजन सिंह
  • पटाखे से लगी आग को देखकर भड़के हरभजन सिंह
  • ट्वीट कर दिया अपना रिएक्शन
  • पीएम ने दीये और मोमबत्ती जलाने की अपील की थी
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।

पीएम मोदी (PM Modi) की अपील के बाद बीती रात लोगों ने दीया, मोमबत्ती और टॉर्च जला कर कोरोनावायरस (COVID-19) के खिलाफ एकजुटता का प्रमाण पेश किया. सभी देशवासियों ने एक साथ ऐसा करके कोरोना करमवीरों के सलाम किया जो इस लड़ाई में सबसे आगे खड़े होकर हमारी मदद कर रहे हैं. एक तरफ जहां सभी ने दीये जलाकर कोरोना के अंधकार को दूर करने की लड़ाई का आगाज किया तो वहीं दूसरी ओर कुछ लोगों ने इस मौके पर पटाखे भी जलाए.  पटाखे जलाने का दुष्परिणाम यह हुआ कि जयपुर (Jaipur) के वैशाली नगर क्षेत्र में एक घर की छत पर पटाखे गिरने से आग लग गई. घर में लगी आग का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुआ. ऐसे में भारतीय टीम के पूर्व दिग्गज हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) ने इसपर नाराजगी व्यक्त करते हुए ट्वीट किया है. भज्जी ने उन लोगों पर निशाना साधते हुए लिखा है कि, हम लोग बेशक कोरोना का इलाज ढूंढ लेंगे लेकिन ऐसी मूर्खता का इलाज कहां से ढूंढेंगे. हरभजन सिंह का यह ट्वीट काफी वायरल भी हो रहा है. फैन्स भी इस  मूर्खतापूर्ण कार्य की घोर निंदा भी कमेंट करके कर रहे हैं. गौरतलब है कि इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन ऐसी घटना का होना यकीनन दिल को ठोस पहुंचाने वाला है.

बता दें कि हरभजन ने कोरोना के खिलाफ लड़ाई में गरीबों की मदद के लिए अपना हाथ आगे बढ़ाया है. भज्जी 5000 गरीब परिवारों के लिए राशन का प्रबंध कर चुके हैं. हरभजन अपने विचारों के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया पर भज्जी अपने ट्वीट के जरिए अपने विचारों को फैन्स के साथ साझा भी करते रहते हैं. 

भारत में कोरोनावायरस (coronavirus) का कहर रुक नहीं रहा है. मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से सोमवार सुबह जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक मरीजों की संख्या ने चार हजार का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत में कोरोनावायरस से अबतक 109  लोगों की मौत हो चुकी है और 4067 इसके संक्रमण के शिकार हुए हैं. वहीं ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 232 है. पिछले 24 घंटे की बात करें तो इस दौरान 32 लोगों की मौत हुई है और 693 नए मामले सामने आए हैं. कोरोनावायरस के बढ़ते मामले को देखते हुए देश में 21 दिनों के लिए लॉकडाउन जारी है जो 14 अप्रैल तक चलेगा

VIDEO:  विराट कोहली ने काफी दिन पहले करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com