क्रिकेट प्रेमियों के इंतजार का पल समाप्त हो चुका है. भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जाने वाले तीन मैचों की वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बर्मिंघम में खेला जा रहा है. जहां देश के होनहार गेंदबाज गुरनूर बराड़ ने क्षेत्ररक्षण के दौरान एक शानदार कैच पकड़ते हुए सबको हैरान कर दिया है. यह वाक्या 17वें ओवर में देखने को मिला, जब प्रसिद्ध कृष्णा गेंदबाजी कर रहे थे. ओवर की पहली गेंद उन्होंने ऑफ स्टंप पर अच्छी लेंथ के साथ डाली थी. जहां विपक्षी टीम के बल्लेबाज जोस बटलर ने उसे लेग साइड में मारने का प्रयास किया. मगर गेंद बल्ले का बाहरी किनारा लेते हुए हवा में उछल गई. जहां मिड ऑन और मिड ऑफ पर तैनात बराड़ और गिल दोनों ने कैच पकड़ने का प्रयास किया. इस दौरान दोनों खिलाड़ी बुरी तरह से मैदान में टकरा गए. हालांकि, इसके बावजूद बराड़ ने लोगों को निराश नहीं किया और वह कैच पकड़ने में कामयाब रहे. नतीजन बटलर को सस्ते में पवेलियन का रास्ता देखना पड़ा.
पांच रन बनाने में कामयाब रहे बटलर
पहले वनडे में जोस बटलर से इंग्लिश को काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे उतरने में नाकामयाब रहे. टीम के लिए उन्होंने पांचवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 14 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 35.71 की स्ट्राइक रेट से पांच रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से एक भी पड़ा शॉट देखने को नहीं मिला.
THE BIG COLLISION - Shubman Gill and Gurnoor Brar collided together while taking catch of Jos Buttler.😊 pic.twitter.com/HrKENaC8Nf
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) July 14, 2026
दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे गुरनूर बराड़
वहीं बात करें गुरनूर बराड़ के प्रदर्शन के बारे में तो उन्होंने भारतीय टीम की तरफ से पहले वनडे मुकाबले में कुल नौ ओवरों की गेंदबाजी की. इस बीच वह 6.77 की इकॉनमी से 61 रन खर्च करते हुए दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे. उनके शिकार जेकब बेथेल और बेन डकेट बने. बराड़ ने बेथेल को 14, जबकि डकेट को 43 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर आउट करते हुए पवेलियन का रास्ता दिखाया.
यह भी पढ़ें- भूल जाइए जडेजा को, बुमराह ने बदल दिया इंग्लैंड में किक्रेट का इतिहास, विशेष कारनामा करने वाले बने पहले भारतीय
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं