भारतीय टीम का स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने इतिहास रच दिया है. वह इंग्लैंड की जमीन पर भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह से पहले यह विशेष उपलब्धि रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) के नाम दर्ज थी. जिन्होंने इंग्लैंड की जमीन पर भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में कुल 30 विकेट चटकाए हैं. मगर बर्मिंघम में हैरी ब्रूक को आउट करते हुए बुमराह ने यह बड़ा रिकॉर्ड अब अपने नाम कर लिया है. खबर लिखे जाने तक बुमराह ने भारत की तरफ से इंग्लैंड की जमीन पर वनडे फॉर्मेट में शिरकत करते हुए कुल 31 विकेट हासिल किए हैं.
भारत की तरफ से इंग्लैंड में खेलते हुए वनडे फॉर्मेट में सबसे ज्यादा विकेट चटकाने वाल गेंदबाज
31 विकेट - जसप्रीत बुमराह
30 विकेट - रवींद्र जडेजा
28 विकेट - भुवनेश्वर कुमार
27 विकेट - मदन लाल
26 विकेट - मोहम्मद शमी
बुमराह सबसे कम गेंदों में 150 वनडे विकेट लेने वाले बने तीसरे भारतीय
यही नहीं बुमराह हैरी ब्रूक की विकेट के साथ ही भारत की तरफ से वनडे फॉर्मेट में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट लेने वाले तीसरे गेंदबाज बन गए हैं. पहले स्थान पर मोहम्मद शमी का नाम आता है. जिन्होंने 4070 गेंदें फेंकते हुए 150 के आकड़े को छूआ था. दूसरे स्थान पर कुलदीप यादव काबिज हैं. कुलदीप ने 4513 गेंदों में 150 विकेट चटकाए थे. तीसरे स्थान पर अब बुमराह आ गए हैं. बुमराह ने 4605 गेंदों में 150 विकेटों के आंकड़े को छूआ है. टॉप-5 में आखिरी के दो पायदान पर अजीत अगरकर और इरफान पठान का नाम आता है. इन्होंने क्रमशः 5027 और 5131 गेंदों में 150 वनडे विकेट चटकाए थे.
वनडे में सबसे कम गेंदों में 150 विकेट चटकाने वाले भारतीय गेंदबाज
4070 गेंद - मोहम्मद शमी
4513 गेंद - कुलदीप यादव
4605 गेंद - जसप्रीत बुमराह
5027 गेंद - अजीत अगरकर
5131 गेंद - इरफान पठान
बुमराह का वनडे करियर
खबर लिखे जाने तक बुमराह ने भारतीय टीम की तरफ से कुल 90 वनडे मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनको 89 पारियों में 150 सफलता हाथ लगी है. वनडे में उनके नाम छह बार चार और दो बार पांच विकेट चटकाने का कारनामा है. 19 रन खर्च कर छह विकेट उनकी एक मैच में सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन है.
यह भी पढ़ें- IND vs ENG: एक, दो नहीं इंग्लैंड में कुल चार बड़े रिकॉर्ड कर रहे हैं रोहित शर्मा का इंतजार!
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं