विज्ञापन

गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक गेंदबाजी का बनाया रिकॉर्ड, नंबर 2 पर पहुंचे

Gurnoor Brar Creates History: गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में इतिहास रच दिया है, बरार ने 30 रन देकर 4 विकेट लिए हैं जो उनके वनडे करियर का यह सर्वश्रेष्ठ परफॉर्मेंस है.

गुरनूर बरार ने 4 विकेट लेकर रचा इतिहास,  न्यूजीलैंड में ऐतिहासिक गेंदबाजी का बनाया रिकॉर्ड, नंबर 2 पर पहुंचे
IND vs NZ< Gurnoor Brar ने बनाया महारिकॉर्ड
BCCI

भारत ने न्यूजीलैंड को दूसरे वनडे मैच में शनिवार को 41 ओवर में 134 रन पर आउट कर दिया , गुरनूर बरार ने कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये. वहीं, आकिब नबी , अंशुल कम्बोज और अक्षर पटेल को दो दो विकेट मिले . न्यूजीलैंड के लिये डेरिल मिचेल ने 55 रन बनाये. बता दें कि भारत के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था. डेरिल मिचेल के अलावा कोई दूसरा बल्लेबाज कीवी टीम का क्रीज पर जमकर नहीं खेल पाया है. 

गुरनूर बरार ने रचा इतिहास

30 रन पर 4 विकेट लेकर गुरनूर बरार ने न्यूजीलैंड में इतिहास रच दिया है. गुरनूर बरार ने वनडे क्रिकेट के इतिहास में न्यूजीलैंड में किसी भारतीय तेज गेंदबाज की ओर से यह दूसरा सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी प्रदर्शन दर्ज किया है. ऐसा कर बरार ने यकीनन एक बड़ा कारनामा कर दिखाया है. 

न्यूजीलैंड में बेस्ट गेंदबाजी परफॉर्मेंस

4/23 - जवागल श्रीनाथ, ऑकलैंड, 2003
4/30 - गुरनूर बराड़, वेलिंगटन, 2026
4/52 - जवागल श्रीनाथ, नेपियर, 1995

आजके मैच में भारती गेंदबाजों का कमाल 

आकिब नबी ने सात ओवर में 31 रन देकर दो विकेट लिये जबकि अंशुल कम्बोज ने आठ ओवर में 25 रन देकर दो विकेट चटकाये.वहीं बराड़ ने दस ओवर में 30 रन देकर चार विकेट लिये जो उनके कैरियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है । उन्होंने शॉर्ट गेंदों का बखूबी इस्तेमाल करके मेजबान मध्यक्रम की कमर तोड़ दी. अर्शदीप सिंह ने सात ओवर में 16 रन दिये लेकिन उन्हें विकेट नहीं मिली. उन्होंने हालांकि बेहद अनुशासित और सटीक गेंदबाजी करके दबाव बनाया. भारतीय गेंदबाजों ने 176 डॉट गेंदें फेंकी.

यह भी पढ़ें | कंबोज ने फंसाया था मिचेल को, लेकिन शुभमन गिल ने टपका दिया लड्डू कैच, यकीन नहीं हो रहा

यह भी पढ़ें | कान में उंगली, आसमान की ओर इशारा, क्या है गुरनूर बरार के सेलिब्रेशन का मतलब?

यह भी पढ़ें | IND vs NZ LIVE Score, 2nd ODI: पहली ही गेंद पर आउट हुए कप्तान शुभमन गिल, भारत को लगा पहला झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gurnoor Singh Brar, Cricket, New Zealand Vs India 2026/27
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com