विज्ञापन

GT vs RC qualifier 2: वैभव की उम्र पर बात न हो, वह अद्भुत कर रहे', रबाडा ने डिटेल से बताई वैभव की ताकत

Vaibhav Sooryavanshi v/s Kaigso Rabada: शुक्रवार को रबाडा और वैभव के बीच हुई टक्कर ने फैंस का दिल जीत लिया. और छोटे उस्ताद ने दिग्गज पेसर को बता दिया कि वह किस स्तर के बल्लेबाज हैं

GT vs RC qualifier 2: वैभव की उम्र पर बात न हो, वह अद्भुत कर रहे', रबाडा ने डिटेल से बताई वैभव की ताकत
GT vs RC qualifier 2:
source: social media

इंडियन प्रीमियर लीग (2026) में शुक्रवार को राजस्थान रॉयल्स के गुजरात के हाथों मिली 7 विकेट से हार के साथ ही सफर खत्म हो गया. शुभमन गिल ने 53 गेंदों पर शतक बनाया, लेकिन चर्चा पूरी तरह से 47 गेदों पर 8 चौकों और 7 छक्कों से 96 रन बनाने वाले वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) के इर्द-गिर्द सिमट गई. और इसमें भी खास तौर पर जिस तरह छोटे उस्ताद और  दक्षिण अफ्रीकी दिग्गज कैगिसो रबाडा के बीच जोरदार टक्कर देखने को मिली, उसे देखकर फैंस का दिल बाग-बाग हो गया. वैभव ने रबाडा के खिलाफ खेली 14 गेंदों पर 25 रन बनाए. इसमें दो चौके और दो छक्के शामिल रहे. और मैच के बाद  कैगिसो रबाडा ने राजस्थान रॉयल्स के 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की जमकर सराहना हुए कहा कि इंडियन प्रीमियर लीग में उनके दबदबे की सबसे बड़ी वजह उनकी तेज बल्लेबाजी तकनीक और गेंद की लेंथ को जल्दी पढ़ने की क्षमता है.

टाइटंस के रबाडा ने जियोहॉटस्टार से बातचीत में कहा, 'वह क्रिकेट में दिलचस्पी रखने वाले हर किसी को लगातार चौंका रहे हैं. उनके हाथ बहुत तेज हैं और वह गेंद की लेंथ को जल्दी पकड़ लेते हैं. उनमें जबरदस्त ऊर्जा है.' उन्होंने आगे कहा, 'जब आप युवा होते हैं तो आपके अंदर ऊर्जा और निडरता होती है और यही उन्होंने दिखाया है. उनके खेल में एक प्राकृतिक प्रवृत्ति है, जो उन्हें इस स्तर पर इतना अच्छा प्रदर्शन करने में मदद कर रही है.' रबाडा ने स्पष्ट कहा कि इस समय उम्र को बिल्कुल किनारे रख देना चाहिए. उन्होंने कहा, 'इस स्तर पर उम्र का कोई मतलब नहीं है. वह जो कर रहे हैं, वह वाकई अद्भुत है.' रबाडा ने इस मुकाबले में गेंदबाजी में भी अहम भूमिका निभाई और चार ओवर में 35 रन देकर दो विकेट हासिल किए. हालांकि उन्होंने माना कि उनकी टीम के गेंदबाज कई मौकों पर अपनी लाइन-लेंथ से भटके.

उन्होंने कहा, 'हमने अपनी ताकत के अनुसार शुरुआती विकेट लेने की कोशिश की और दो विकेट भी मिले, लेकिन हम कुछ ज्यादा शॉर्ट गेंदें डाल बैठे, जबकि हमें शुरुआत में अधिक सटीक होना चाहिए था.' रबाडा ने अपने गेंदबाजी साथी मोहम्मद सिराज की भी तारीफ की और कहा कि उनके साथ मिलकर गेंदबाजी करने से विकेट लेने की संभावना बढ़ जाती है.

उन्होंने कहा, ‘सिराज इस सत्र में मेरे साथी हैं. हम साझेदारी में अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर वह दूसरे छोर से दबाव बना रहे हैं, तो उम्मीद है कि मैं भी वैसा ही कर पाऊंगा और इसी तरह हमें विकेट मिलते हैं.' दक्षिण अफ्रीका के इस गेंदबाज ने कहा, ‘उन्हें सब जानते हैं. उनमें बहुत हिम्मत है और कौशल भी. सिराज के साथ गेंदबाज़ी करना बहुत अच्छा लगता है क्योंकि इससे विकेट मिलने की संभावना बढ़ जाती है, क्योंकि दूसरे छोर पर कोई उतना ही, या उससे भी ज़्यादा दबाव बना रहा होता है.'

यह भी पढ़ें:   वैभव सूर्यवंशी के रोके नहीं रुक रहे थे आंसू, RR के नए मालिक से देखा नहीं गया, मैदान पर आकर लगाया गले से

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com