विज्ञापन

GT vs CSK: क्या धोनी चेन्नई के लिए फिर से खेलेंगे? कप्तान गायकवाड़ के जवाब ने कर दिया साफ

Ruturaj Gaikwad om MS Dhoni: गुजरात से मिली हार के बाद सबसे आखिर में सवाल धोनी को लेकर किया गया था. और इस पर ऋतुराज गायकवाड़ ने ताजा जानकारी दे दी

GT vs CSK: क्या धोनी चेन्नई के लिए फिर से खेलेंगे? कप्तान गायकवाड़ के जवाब ने कर दिया साफ
Ruturaj Gaikwad om MS Dhoni:

Ruturaj Gaikwad om MS Dhoni: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) में वीरवार को अपने आखिरी लीग मैच में गुजरात (GT vs CSK) के हाथों 89 रन की बहुत ही शर्मनाक हार के साथ ही सुपर किंग्स टांय-टांय फिस्स होते हुए टूर्नामेंट से बाहर हो गए. मैच खत्म होने बाद कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ ने कई पहलुओं पर रोशनी डाली, लेकिन इस सीजन में चोट के कारण चेन्नई के लिए एक भी मैच न खेलने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी (MS Dhoni) को लेकर किए गए सवाल के बारे में भी गायकवाड़ ने जवाब दिया. 

गायकवाड़ ने मैच के बाद ब्रॉडकास्टर से बातचीत में सबसे आखिर में धोनी को लेकर किए गए सवाल पर कहा, 'आपको और मुझे अगले साल इसके बारे में पता चल जाएगा. यह हमारे लिए एक बड़ी कमी है. वह आखिरी के ओवरों में आ सकते हैं और सिर्फ क्रीज पर रहकर ही मैच का पासा पलट सकते हैं. अगले सीजन के बारे में कभी कुछ नहीं कहा जा सकता, लेकिन हमारे पास जो लड़के हैं, उनसे मैं सच में बहुत खुश हूं.'

वहीं गुजरात से मिले 231 के लक्ष्य को चेज करने के बार में गायकवाड़ ने कहा, 'हम जितना भी टोटल हो, उसे जल्द से जल्द चेज़ करना चाहते थे. जब आप 230 चेज़ कर रहे हों, तो उस बॉलिंग अटैक के खिलाफ यह आसान नहीं होता. हमने एक आखिरी कोशिश की, लेकिन हम इसमें सफल नहीं रहे. उन्हें इसका क्रेडिट जाता है.' चेन्नई कप्तान बोले,  'विकेट शुरुआत में स्पंजी था, उन्होंने अच्छी शुरुआत की. पावरप्ले में हमारी बॉलिंग अच्छी नहीं थी. उनके ओपनर्स को रोकना मुश्किल था. हमारे पास उन्हें 200 के अंदर रोकने का मौका था, लेकिन हम ऐसा करने में नाकाम रहे.'

खत्म हुए अभियान पर गायकवाड़ ने कहा, 'यह मुश्किल सीजन रहा, हार की हैट्रिक के बाद  हमें मोमेंटम मिला. हमें सही स्पॉट्स मिले लेकिन हम इंजरी से परेशान रहे. घोष और ओवरटन के बाहर जाने से हम अनसैटल हो गए. पिछले तीन मैचों में हमारे पास एक बैटर या बॉलर कम था. 8 से ज़्यादा खिलाड़ियों ने 20 से कम मैच खेले हैं. हमें पता चल गया कि हम किन क्षेत्रों में पिछड़ रहे हैं. फिर भी हमें घर से बाहर छह जीत मिलीं. मुझे इस टीम पर गर्व है. हम हैदराबाद में चूक गए और चेन्नई में उन्हें रोक नहीं सके. ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाए। फिर भी गर्व है.'

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ruturaj Dashrat Gaikwad, Mahendra Singh Dhoni, Indian Premier League 2026, Chennai Super Kings, Gujarat Titans, Gujarat Titans Vs Chennai Super Kings 05/21/2026 Ahmck05212026270308, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com