विज्ञापन

गुजरात के बॉलरों का 'पावरफुल' कमाल, इस सीजन में कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा, भुवनेश्वर से भिड़े रबाडा

Gujarat Titans 30 Wickets in Powerplay: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मुकाबले में गुजरात टाइटंस ने आईपीएल 2026 के 66वें मुकाबले में एक बार फिर पावरप्ले में दमदार प्रदर्शन किया. गुजरात ने पावरप्ले में ही 4 विकेट निकाले.

गुजरात के बॉलरों का 'पावरफुल' कमाल, इस सीजन में कोई टीम नहीं कर सकी ऐसा, भुवनेश्वर से भिड़े रबाडा
Gujarat Titans 30 Wickets in Powerplay

आईपीएल 2026 में वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, प्रियांश आर्य, प्रभसिमसन सिंह जैसे ओपनर बल्लेबाजों की आक्रमक बैटिंग चर्चा के केंद्र में रही है. टीमें आसानी से 200 से अधिक का स्कोर कर रहीं हैं. लेकिन गुजरात टाइटंस के गेंदबाजों ने ऐसा बहुत कम होने दिया है. मोहम्मद सिराज और कगिसो रबाडा की अगुवाई में गुजरात ने इस सीजन अधिकतर मौकों पर पावरप्ले में अपनी टीम की स्क्रिप्ट लिखी. वहीं चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ गुरुवार को हुए मुकाबले में एक बार फिर यही देखने को मिला. गुजरात ने चेन्नई के टॉप ऑर्डर को झकझोरते हुए उसके चार बल्लेबाजों को पवेलियन भेज दिया था, जबकि 7वें ओवर की समाप्ती पर चेन्नई की आधी टीम पवेलियन लौट चुकी थी. 

गुजरात के बॉलरों का 'पावरफुल' कमाल

गुजरात की गेंदबाजी यूनिट ने इस सीजन पावरप्ले (ओवर 1 से 6) में ऐसा दबदबा बनाया है, जो इस सीजन में कोई दूसरी टीम नहीं कर सकी है. नई गेंद से गुजरात के तेज गेंदबाज ने 30 विकेट निकाले हैं. औसत रहा 24.16 का और स्ट्राइक रेट 16.8 का. गुजरात के गेंदबाजों का औसत और स्ट्राइक रेट इस सीजन बाकी टीमों से बेहतर है.  

गुजरात के लिए कगिसो रबाडा ने जहां शुरुआती ओवरों में 17 विकेट चटकाए हैं, वहीं सिराज ने भी 13 विकेट लेकर उनका शानदार साथ दिया है. पूरे टूर्नामेंट में यदि पावर-प्ले विकेट लेने की बात करें, तो भुवनेश्वर कुमार 15 विकेट के साथ दूसरे स्थान पर हैं, लेकिन रबाडा उनसे आगे निकल चुके हैं और इस रेस में टॉप पर हैं. जबकि सिराज तीसरे स्थआन पर है. इन तीनों के अलावा कोई भी अन्य गेंदबाज इस सीजन पावरप्ले में 10 से अधिक विकेट नहीं ले पाया है. 

पर्पल कैप में गुजरात का दबदबा

गुजरात के गेंदबाजों ने किस कदर कहर बरपाया है, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इस सीजन सर्वाधिक विकेट लेने वाले टॉप-15 खिलाड़ियों में गुजरात के चार गेंदबाज हैं. कगिसो रबाडा और भुवनेश्वर कुमार के बीच जहां पर्पस कैप की जंग है तो राशिद भी पीछे नहीं है. राबाड ने इस सीजन 24 विकेट झटके हैं, जबकि राशिद ने 19, वहीं सिराज 17 विकेट ले चुके हैं. इसके बाद प्रसिद्ध कृष्णा हैं, जिनके नाम 14 विकेट हैं. प्रसिद्ध ने सिर्फ 9 मैच खेले हैं. 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com