पहले आयरलैंड और फिर इंग्लैंड, ब्रिटेन दौरे पर विश्व चैंपियन टीम को मुंह की खानी पड़ी है. आयरलैंड ने भारत के खिलाफ पहले ऐतिहासिक सीरीज दर्ज की. सभी को उम्मीद था कि टीम इंडिया इंग्लैंड के खिलाफ वापसी करेगी, लेकिन ऐसा हुआ नहीं. गुरुवार को भारत 9 विकेट से हार गया. इस हार के साथ ही टीम इंडिया टी20 सीरीज भी हार गई. इस हार के बाद सवाल उठ रहे हैं. वहीं अब खबर है कि ब्रिस्टल में चौथे मैच में हार के बाद बीसीसीआई भारतीय कोच और खिलाड़ियों के प्रदर्शन का रिव्यू करने की तैयारी में है.
हेड कोच गौतम गंभीर का कॉन्ट्रैक्ट 2027 तक है, लेकिन न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, बीसीसीआई के एक सूत्र के मुताबिक, टीम की हालिया परफॉर्मेंस के बाद उनकी पोजीशन भी जांच के दायरे में आ गई है. बोर्ड खिलाड़ियों के साथा साथ कोचिंग स्टाफ के प्रदर्शन का भी रिव्यू करेगा.
नए कप्तान श्रेयस अय्यर की अगुवाई में भारत को पांच मैचों की सीरीज़ के चौथे टी20 में नौ विकेट से हार का सामना करना पड़ा. इस जीत से इंग्लैंड को सीरीज़ में 3-0 की अजेय बढ़त मिल गई, जबकि पहला मैच बारिश के कारण रद्द हुआ था. भारत को दूसरे टी20 में चार विकेट से हार का सामना करना पड़ा, और तीसरे मैच में 125 रन से बुरी तरह हार का सामना करना पड़ा, जिसमें वे 202 रन के टारगेट का पीछा करते हुए 76 रन पर ऑल आउट हो गए थे.
मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन के तौर पर भारत की यह लगातार दूसरी टी20 सीरीज़ हार है. इससे पहले इंग्लैंड दौरे से पहले आयरलैंड से उन्हें 2-0 से हार मिली थी. ब्रिस्टल में मिली जीत इंग्लैंड की भारत के खिलाफ दो या उससे ज़्यादा मैचों की टी20 सीरीज में पहली बाइलेटरल सीरीज़ जीत है.
पहले बैटिंग करते हुए, भारत ने कप्तान अय्यर की 80 रनों का पारी के दम पर 20 ओवर में 158/7 का स्कोर बनाया. अय्यर ने 49 बॉल पर नाबाद 80 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाजों से उन्हें ज़्यादा सपोर्ट नहीं मिला. जवाब में, इंग्लैंड ने कप्तान हैरी ब्रूक (35 बॉल पर 79) और फिल सॉल्ट (42 बॉल पर 59) की ज़बरदस्त हाफ-सेंचुरी की वजह से सिर्फ़ 13.5 ओवर में टारगेट हासिल कर लिया.
यह भी पढ़ें: चेन्नई में BBL, ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर IPL: क्रिकेट डिप्लोमेसी की नई राह पर भारत-ऑस्ट्रेलिया- रिपोर्ट
यह भी पढ़ें: पहले चूके, फिर दागा गोल... एम्बाप्पे 60 साल में ऐसा करने वाले चौथे खिलाड़ी, मेसी के साथ खास क्लब में हुए शामिल
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं