विज्ञापन
This Article is From Dec 27, 2019

दान‍िश कनेर‍िया को लेकर शोएब अख्‍तर के खुलासे पर Gautam Gambhir के तीखे तेवर, बोले-यही पाक‍िस्‍तान का असल चेहरा..

Gautam Gambhir: सांसद और पूर्व क्र‍िकेटर गौतम गंभीर ने कनेर‍िया मामले में कहा-यही पाक‍िस्‍तान का असली चेहरा है. दूसरी ओर, हमारे पास मोहम्‍मद अजहरुद्दीन जैसे नाम हैं जो अल्‍पसंख्‍यक वर्ग से होने के बावजूद लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्‍तान रहे.

दान‍िश कनेर‍िया को लेकर शोएब अख्‍तर के खुलासे पर Gautam Gambhir के तीखे तेवर, बोले-यही पाक‍िस्‍तान का असल चेहरा..
गौतम गंभीर 2007 में टी20 वर्ल्‍डकप और 2011 में वर्ल्‍डकप जीतने वाली भारतीय टीम के सदस्‍य रहे हैं
  • पूर्व क्र‍िकेटर गौतम गंभीर ने पाक‍िस्‍तान पर साधा न‍िशाना
  • कहा, हमारे पास अजहर जैसे नाम जो भारत के कप्‍तान रहे
  • शोएब अख्‍तर ने क‍िया था दान‍िश को लेकर बड़ा खुलासा
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
नई द‍िल्‍ली:

पाक‍िस्‍तान क्र‍िकेट टीम की ओर से खेले ह‍िंदू लेग स्‍प‍िनर दान‍िश कनेर‍िया (Danish Kaneria)को लेकर पूर्व तेज गेंदबाज शोएब अख्‍तर (Shoaib Akhtar) के खुलासे को लेकर स‍ियासी बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है. शोएब अख्‍तर ने एक कार्यक्रम में बताया था क‍ि कनेरिया के साथ कुछ पाकिस्तानी क्रिकेटरों ने पक्षपातपूर्ण बर्ताव किया था. वे दान‍िश के साथ इस कारण खाना नहीं खाते थे क्योंकि वह हिंदू था. शोएब के इस खुलासे के बाद दान‍िश ने भी उनके साथ भेदभाव होने की बात स्‍वीकार की थी और कहां था क‍ि मैं भेदभाव करने वाले उन ख‍िलाड़ियों के नाम का खुलासा करूंगा. इस मामले में BJP सांसद और भारतीय टीम के पूर्व क्र‍िकेटर गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने पाक‍िस्‍तान को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. गंभीर ने कनेर‍िया मामले में कहा-यही पाक‍िस्‍तान का असली चेहरा है. दूसरी ओर, हमारे पास मोहम्‍मद अजहरुद्दीन जैसे नाम हैं जो अल्‍पसंख्‍यक वर्ग से होने के बावजूद लंबे समय तक भारतीय टीम के कप्‍तान रहे.

Aus vs Nz 2nd Test: नील वेगनर ने खेल भावना द‍िखाकर जीता द‍िल, फैंस ने क‍िए यह कमेंट..

गांगुली ने आगे कहा, (पूर्व क्रिकेटर) इमरान खान के प्रधानमंत्री होने के बावजूद अपने देश का प्रतिनिधित्व करने वाले एक खिलाड़ी को इस सब से गुज़रना पड़ता है... यह शर्मनाक है..." उन्होंने कहा,‘भारत ने मोहम्मद कैफ, इरफान पठान, मुनाफ पटेल को इतना सम्मान दिया है. पटेल मेरा करीबी दोस्त है. हम एक टीम के रूप में खेलते थे ताकि देश को गौरवान्वित कर सकें.पाकिस्तान से आ रही खबरें दुर्भाग्यपूर्ण है.'गंभीर ने कहा कि अगर खिलाड़ी के साथ ऐसा बर्ताव होता रहा है तो यह कल्पना ही की जा सकती है कि हिंदू, सिख और अन्य अल्पसंख्यकों के साथ वहां क्या होता होगा.

गौरतलब है क‍ि शोएब ने पीटीवी स्पोटर्स पर ‘गेम ऑन है' कार्यक्रम में दान‍िश कनेर‍िया को लेकर यह बात कही थी. शोएब ने कहा,‘मेरे कैरियर में मैंने टीम के दो-तीन खिलाड़ियों से लड़ाई भी की जब वे क्षेत्रवाद पर बात करने लगे थे. ‘कौन कराची से है, कौन पंजाब से या कौन पेशावर से ', ऐसी बातें होनी लगी थीं. क्या हुआ अगर कोई हिंदू है, वह टीम के लिये अच्छा खेल रहा है.' शोएब ने कहा,‘वे कहते थे ‘सर ये यहां से खाना कैसे ले रहा है.'उन्होंने कहा,‘उसी हिंदू ने इंग्लैंड के खिलाफ हमें टेस्ट जिताया. वह अगर पाकिस्तान के लिये विकेट ले रहा है तो उसे खेलना चाहिए. हम कनेरिया के प्रयास के बिना सीरीज नहीं जीत सकते थे लेकिन बहुत लोग उसे इसका श्रेय नहीं देते.'गौरतलब है क‍ि कनेरिया को 2009 में डरहम के खिलाफ एसेक्स के लिये खेलते हुए मर्विन वेस्टफील्ड के साथ स्‍पॉट फिक्सिंग का दोषी पाया गया था. गौरतलब है क‍ि अपने मामा अनिल दलपत के बाद पाकिस्तान के लिये खेलने वाले दूसरे हिंदू कनेरिया (Danish Kaneria)ने पाकिस्तान के लिये 61 टेस्ट में 261 विकेट हास‍िल क‍िए.

शोएब के इस खुलासे पर प्रत‍िक्र‍िया जताते हुए कनेर‍िया (Danish Kaneria) ने कहा, 'शोएब अख्तर ने उनके बारे में जो कुछ कहा है, वह पूरी तरह सच है. कनेरिया के मुताबिक हिंदू खिलाड़ी होने के कारण टीम में उनके साथ भेदभाव किया गया. साथ ही कनेरिया ने यह भी कहा कि लोग इस मामलों को राजनीतिक तूल न दें. कनेरिया ने यह भी कहा है कि उनका जीवन सही नहीं चल रहा है और यही कारण है कि वह पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान से गुजारिश करते हैं कि वह इस मुश्किल हालात से निकलने में उनकी मदद करें.कनेरिया ने उनके दावे का समर्थन करते हुए कहा था,‘शोएब भाई महान खिलाड़ी हैं. वह गेंदबाजी की तरह बातें भी खरी खरी करते हैं. जब मैं खेलता था तो इन मसलों पर बोलने की हिम्मत नहीं थी लेकिन शोएब भाई के बयान के बाद अब आ गई है. उन्होंने , इंजी भाई (इंजमाम उल हक), मोहम्मद यूसुफ और यूनुस भाई ने भी हमेशा मेरा साथ दिया.' उन्होंने कहा,‘जिन्होंने मेरा साथ नहीं दिया, मैं जल्दी ही उनके नामों का खुलासा करूंगा.' (इनपुट: ANI, IANS और BHASHA)

वीडियो: 15 साल की लड़की ने तोड़ा तेंदुलकर का रिकॉर्ड

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com