- भारतीय क्रिकेट टीम का अगला आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ दिल्ली में होगा
- भारतीय टीम मुकाबले के लिए दिल्ली पहुंच चुकी है और अरुण जेटली स्टेडियम में अभ्यास कर रही है
- हेड कोच गौतम गंभीर ने खिलाड़ियों का अपने घर पर स्वागत किया और दावत दी थी
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय टीम का अगला मुकाबला 12 फरवरी को नामीबिया के साथ है, जो कि राजधानी दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा. आगामी मुकाबले के लिए भारतीय टीम दिल्ली पहुंच भी चुकी है. जहां मैदान में पसीना बहाने से पहले खिलाड़ियों ने हेड कोच गौतम गंभीर के घर पर दावत का लुत्फ उठाया है. सोशल मीडिया पर खिलाड़ियों की कुछ तस्वीरें और वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रही हैं. जहां वह बस से निकलकर गंभीर के घर में जाते हुए नजर आ रहे हैं.
गंभीर और उनकी पत्नी ने खिलाड़ियों का किया स्वागत
वायरल हो रहे वीडियो में गंभीर और उनकी पत्नी को खिलाड़ियों का स्वागत करते हुए देखा जा सकता है. खास मौके पर हेड कोच ने अपनी बेटियों को भी खिलाड़ियों से रूबरू करवाया. गंभीर की दोनों बेटियां का नाम आजीन (Aazeen) और अनाइजा (Anaiza) है. आजीन का जन्म साल 2014 में, जबकि अनाइजा का जन्म साल 2017 में हुआ था.
#WATCH | Members of the Indian T20 cricket team arrive at the residence of Indian Cricket Team Head Coach Gautam Gambhir in Delhi.
— ANI (@ANI) February 8, 2026
Gautam Gambhir is hosting a special dinner for the team https://t.co/VQ2symRZ2M pic.twitter.com/tXgiuAwN6D
राजीव शुक्ला ने भी बढ़ाया दावत का शान
इस दावत की शान को राजीव शुक्ला ने भी अपनी उपस्थिती से बढ़ाया. सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सामने आया है. जिसमें वह अपनी गाड़ी से निकलते हुए नजर आ रहे हैं. @1sInto2s नाम के फैन ने उनका वीडियो सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लिखा है, 'राजीव शुक्ला गौतम गंभीर के घर डिनर के लिए पहुंचे.'
Rajeev Shukla arrives at Gautam Gambhir's house for dinner. pic.twitter.com/B0yqFIl6f1
— Sunil The Cricketer (@1sInto2s) February 8, 2026
भारत टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय टीम
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पंड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर और रिंकू सिंह.
यह भी पढ़ें- जोस बटलर का टी20 वर्ल्ड कप में धमाका, जयवर्धने का रिकॉर्ड किया ध्वस्त, अब विराट-रोहित निशाने पर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं