विज्ञापन

Propose Day Shayari: प्रपोज डे पर इन शायरियों को बनाएं दिल की जुबां, इस तरह करें पार्टनर को प्रपोज

Propose Day 2026: प्यार वो एहसास है जो बिना कहे भी बहुत कुछ कह जाता है, लेकिन प्रपोज डे दिल की बात जुबान तक लाने का सबसे खूबसूरत मौका देता है. अगर अब तक आपने अपने जज्बात नहीं कह पाए हैं, तो ये शायरियां आपके प्यार को खास शब्दों में बयां करने में मदद करेंगी.

Propose Day Shayari: प्रपोज डे पर इन शायरियों को बनाएं दिल की जुबां, इस तरह करें पार्टनर को प्रपोज
प्रपोज डे पर इन शायरियों को बनाएं दिल की जुबां
नई दिल्ली:

Propose Day Shayari 2026: प्यार वो एहसास है जो बिना कहे भी बहुत कुछ कह जाता है. लेकिन कभी कभी दिल की बात जुबान तक लाना जरूरी हो जाता है. अगर पूरे साल आप अपने दिल की बात कहने का कोई मौका न ढूंढ पाए हों या फिर हिम्मत नहीं जुटा पाए हों तो ये दिन आपके लिए बेस्ट है. जब आप दिल की बात कह सकते हैं. और अपने पार्टनर को ये यकीन दिलाना है कि वो आपकी जिंदगी में कितनी अहमियत रखता है. अगर आप अपने प्यार को खास शब्दों में बयां करना चाहते हैं. तो ये शायरियां आपके दिल की आवाज बन सकती हैं.

वैलेंटाइन वीक कैलेंडर | Valentine's Week 2026 calendar

  • 7 फरवरी: रोज डे  
  • 8 फरवरी: प्रपोज डे  
  • 9 फरवरी: चॉकलेट डे  
  • 10 फरवरी: टेडी डे  
  • 11 फरवरी: प्रॉमिस डे  
  • 12 फरवरी: हग डे  
  • 13 फरवरी: किस डे  
  • 14 फरवरी: वैलेंटाइन्स डे

प्रपोज डे शायरी | Propose Day Shayari

एक दिन कह लीजिए जो कुछ है दिल में आप के

एक दिन सुन लीजिए जो कुछ हमारे दिल में है

जोश मलीहाबादी

ये कहना था उन से मोहब्बत है मुझ को

ये कहने में मुझ को ज़माने लगे हैं

ख़ुमार बाराबंकवी

और इस से पहले कि साबित हो जुर्म-ए-ख़ामोशी

हम अपने इश्क का इज़हार करना चाहते हैं

सलीम कौसर

हाल-ए-दिल क्यूँ कर करें अपना बयाँ अच्छी तरह

रू-ब-रू उन के नहीं चलती ज़बाँ अच्छी तरह

बहादुर शाह ज़फ़र

कीजे इज़हार-ए-मोहब्बत चाहे जो अंजाम हो

जिंदगी में जिंदगी जैसा कोई तो काम हो

प्रियंवदा इल्हान

कोई मिला ही नहीं जिस से हाल-ए-दिल कहते

मिला तो रह गए लफ़्ज़ों के इंतिख़ाब में हम

अलीना इतरत

सीने से दिल निकाल के हाथों पे रख दिया

मैं ने तो बस कहा था कि धड़कन का शोर है

नील अहमद

इश्क़ के इज़हार में हर-चंद रुस्वाई तो है

पर करूँ क्या अब तबीअत आप पर आई तो है

अकबर इलाहाबादी

सब कुछ हम उन से कह गए लेकिन ये इत्तिफ़ाक़

कहने की थी जो बात वही दिल में रह गई

जलील मानिकपूरी

दिल पे कुछ और गुज़रती है मगर क्या कीजे

लफ़्ज़ कुछ और ही इज़हार किए जाते हैं

जलील 'आली'

ये भी पढें- Rose Day Shayari: गुलाब की पंखुड़ियों जैसी शायरी जिसकी खुशबू में कैद हो जाएगा माशूक का दिल और दिमाग

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com