भारत के पूर्व ओपनर गौतम गंभीर (Gautam gambhir) सोशल मीडिया पर लगातार एक्टिव रहते है और अपनी बातें शेयर करते रहते हैं. सोशल मीडिया पर गंभीर फैन्स के द्वारा पूछे गए सवाल का जवाब भी देते हैं. इसी दौरान फैन्स के साथ सवाल-जवाब के दौरान एक शख्स ने उनसे पूछा कि आप पाकिस्तान विरोधी क्यों हैं? गंभीर ने शख्स के द्वारा पूछे गए सवाल का जो जवाब दिया उसने हर किसी का दिल जीत लिया. गंभीर ने अपने ट्वीट में कहा कि 'वो पाकिस्तानी विरोधी नहीं हैं, लेकिन सैनिकों के जीवन और किसी अन्य चीज के बीच चुनना हो तो हम एक तरफ होते हैं. गंभीर ने अपने ट्वीट में यह भी लिखा कि कोई भी भारतीय पाकिस्तान विरोधी नहीं है.' गंभीर का यह जवाब लोगों को खूब पसंद आ रहा है और पूर्व क्रिकेटर की लोग तारीफ भी कर रहे हैं. बता दें कि गंभीर क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद अब राजनेता बन गए हैं, गंभीर पिछले साल मार्च में भारतीय जनता पार्टी (BJP) पार्टी में शामिल हुए थे. वहीं, लोकसभा चुनाव में पूर्वी दिल्ली सीट जीतकर पूर्ण रूप से अब राजनीति कर रहे हैं.
I'm not! I don't think any Indian is. But when we have to choose between the lives of our soldiers & anything else, we r all on the same side! https://t.co/OuGgdL9lPa
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) October 6, 2020
गौरतलब है कि गंभीर और पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी (Shahid Afridi) के बीच ट्विटर पर कई बार बहस हुई है. अफरीदी ने जब कुछ दिन पहले भारत के पीएम मोदी जी के खिलाफ कुछ शब्द कहे थे तो गौतम गंभीर ने ट्विटर पर पाकिस्तानी पूर्व क्रिकेटर की खूब क्लास लगाई थी. गंभीर ने अफरीदी को ट्विटर पर कहा था कि, कयामत के दिन तक भी कश्मीर नहीं मिलेगी.
इस समय आईपीएल (IPL 2020) खेला जा रहा है और गंभीर आईपीएल में खिलाड़ियों को परफॉर्मेंस को लेकर भी अपनी राय देते रहते हैं. खासकर उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के खिलाड़ी संजू सैमसन (Sanju Samson) के लिए कहा है कि इस समय भारत का सबसे बेहतरीन विकेटकीपर बल्लेबाज कोई है तो वह सैमसन हैं. बता दें कि पिछले कुछ मैचो में सैमसन का फार्म खराब चल रहा है. उनकी अब सोशल मीडिया पर आलोचना शुरू हो गई है.
VIDEO: कुछ दिन पहले विराट ने करियर को लेकर बड़ी बात कही थी.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं