- गौतम गंभीर ने मेडिकल स्टाफों की सुरक्षा के लिए उठाया बड़ा कदम
- मास्क और पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE) दान में दिए
- ट्वीट कर गंभीर ने इस बात की जानकारी शेयर की
भारत के दिग्गज क्रिकेटर और इस समय सांसद गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने एक बार फिर कोरोनावायरस (Cronavirus) के खिलाफ लड़ाई में मेडिकल स्टाफ की सुरक्षा को देखते हुए अपनी ओर से 500 N 95 मास्क और 125 पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट (PPE Kits) पूर्वी दिल्ली के लाल बहादुर शास्त्री हॉस्पिटल में दान स्वरूप दिए हैं. इसकी जानकारी गंभीर ने ट्वीट के जरिए दी है. गंभीर ने अपने ट्वीट में उन लोगों को चेतावनी भी दी है जिसने कोरोना करमवीरों के साथ बदसलूकी करते हुए नजर आए हैं. उन लोगों को गंभीर ने मानवता के खिलाफ कहा है. बता दें कि इससे पहले भी गंभीर ने अपने दो साल का वेतन पीएम फंड में देने का ऐलान किया है. अब यह चौथी बार है जब गंभीर कोरोनावायरस के खिलाफ लड़ाई में आगे आकर मदद करते नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस समय भारत में कोरोनावायरस के कारण खतरा दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. अबतक भारत में 2500 से ज्यादा लोग इस वायरस (COVID-19) से संक्रमित हो गए हैं तो वहीं, मंत्रालय से मिली जानकारी के मुताबिक बीते 24 घंटों में कोरोनावायरस के संक्रमित मरीजों की संख्या में 601 का इजाफा हुआ और 12 की मौत हुई है. जो अभी तक का रिकॉर्ड है.
जो लोग डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ़ के साथ बदसलूकी कर रहें हैं वो सिर्फ़ देश के ही नहीं मानवता के भी ख़िलाफ़ हैं
— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) April 4, 2020
As a mark of solidarity, sending 500 N95 masks & 125 PPE Kits to Delhi Govt's Lal Bahadur Shastri Hospital in East Delhi! Together we overcome! #IndiaFightsCorona pic.twitter.com/AZztXEeJee
ध्यान रहे इस बीमारी का प्रकोप जब शुरू हुआ था तो रोजाना नए केसों की संख्या 40 और 50 के बीच रहती थी. लेकिन अब धीरे-धीरे रोज नए केसों की संख्या बढ़ती जा रही है और ये आंकड़े परेशान करने वाले हैं.
गौतम गंभीर ने भारत को 2011 में वर्ल्डकप जीतने में अहम भूमिका निभाई थी. 2011 में हुए वर्ल्डकप फाइनल में श्रीलंका के खिलाफ गंभीर ने 97 रनों की शानदार पारी खेली थी जिसके कारण भारतीय टीम लक्ष्य को हासिल करने में सफल रही थी.
VIDEO: पिछले दिनों विराट ने अपने करियर को लेकर बड़ा बयान दिया था.
Michael Vaughan
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं