विज्ञापन
This Article is From Mar 23, 2024

"RCB के खिलाफ गायकवाड की कप्तानी...": दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर

गावस्कर ने मैच के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर कप्तान के रूप में आपका पदार्पण बेहद महत्वपूर्ण होता है. आप अपने कप्तानी करियर का आगाज जीत से करना चाहते हैं और यही हुआ. उसने जिस तरह से गेंदबाजी में बदलाव किये वह प्रभावशाली था.’’

"RCB के खिलाफ गायकवाड की कप्तानी...":  दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर

IPL 2024: अपने जमाने की दिग्गज बल्लेबाज सुनील गावस्कर चेन्नई सुपर किंग्स के नए कप्तान रुतुराज गायकवाड के नेतृत्व कौशल से बेहद प्रभावित हैं. महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल से ठीक पहले गायकवाड को कप्तानी सौंप दी थी जिन्होंने इस करिश्माई कप्तान की देखरेख में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (आरसीबी) के खिलाफ मैच में प्रभावशाली प्रदर्शन करके अपनी टीम को 6 विकेट से जीत दिलाई.

गावस्कर ने मैच के बाद कहा,‘‘निश्चित तौर पर कप्तान के रूप में आपका पदार्पण बेहद महत्वपूर्ण होता है. आप अपने कप्तानी करियर का आगाज जीत से करना चाहते हैं और यही हुआ. उसने जिस तरह से गेंदबाजी में बदलाव किये वह प्रभावशाली था.''

पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा,‘‘जिस तरह से उसने मुस्तफिजुर रहमान का उपयोग किया वह शानदार था. उसने दीपक चहर का भी अच्छी तरह से उपयोग किया तथा अंतिम ओवर के लिए तुषार देशपांडे पर भरोसा बनाए रखा. इसलिए मुझे लगता है कि उसकी कप्तानी बेहद प्रभावशाली रही.''

ये भी पढ़ें- रचिन रवींद्र के आउट होने पर विराट कोहली ने ऐसे रिएक्ट कर मचाया बवाल, देखकर फैन्स के बीच मची खलबली, Video

ये भी पढ़ें- 'यहां के हम सिकंदर हैं.', डाइव मारकर चकमा देना चाहता था 24 साल का बैटर, धोनी के 'रॉकेट थ्रो' ने उड़ा दिया स्टंप, माही के रिएक्शन ने लूटी महफिल, Video

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com