विज्ञापन

विंडीज पूर्व दिग्गज ने चुनी वैकल्पिक भारतीय टी20 टीम, वैभव को भी दी जगह, अगरकर को चुननी हैं दो भारतीय टीम

इस साल सितंबर-अक्टूबर में विंडीज का भारत दौरा एशियाई खेलों से टकरा रहा है. BCCI ऐसे में दो भारतीय टी20 चुनने पर विचार कर रहा है. और ऐसे में 'अपनी-अपनी टीम' चुनने का सिलसिला शुरू हो गया है

विंडीज पूर्व दिग्गज ने चुनी वैकल्पिक भारतीय टी20 टीम, वैभव को भी दी जगह, अगरकर को चुननी हैं दो भारतीय टीम
वैभव सूर्यवंशी
source: social media

इस साल सितंबर-अक्तूबर में विंडीज टीम भारत दौरे पर तीन वनडे और पांच टी20 मैचों की सीरीज खेलने जा रही है, तो इसी अवधि में BCCI को जापान में होने वाले एशियाई खेलों के लिए भी टीम भेजनी है. अब जबकि ये दोनों कार्यक्रम टकरा रहा हैं, तो बोर्ड दो टी20 टीम भेजने पर विचार कर रहा है. इसी को देखते हुए विंडीज के पूर्व दिग्गज पेसर इयान बिशप ने वैकल्पिक भारतीय टीम चुनी है और इसमें उन्होंने सुपर किड वैभव सूयवंशी (vaibahv Sooryavanshi) को भी टीम में जगह दी है. 

एक वेबसाइट से बातचीत करते हुए बिशप ने कहा, 'निश्चित तौर पर मैं टीम में तीन ओपनर चुनने जा रहा हूं. मैं दायां-बायां संयोजन भी चाहता हूं. और यह वैभव सूर्यवंशी हैं. मुझे लगता है कि वह अगले दौर के लिए पूरी तरह तैयार हैं.' BCCI के सूत्रों के अनुसार भी राष्ट्रीय चयन समिति वैभव को मौका देने जा रही है.

गिल हैं सूर्यवंशी के जोड़ीदार

बिशप ने सूर्यवंशी के साथ पारी शुरू करने के लिए फर्स्ट च्वाइस टीम से बाहर चल रहे गिल को चुना है, तो तीसरे ओपनर के  रूप में उन्होंने पंजाब किंग्स के ओपनर प्रभसिमरन को जगह दी है. वहीं, मिड्ल ऑर्डर में श्रेयस अय्यर, आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल हैं. BCCI जब टीम चुनेगा, तब चुनेगा, आप इयान बिशप की टीम पर नजर दौड़ा लीजिए:

शुभमन गिल, वैभव सूर्यवंशी, देवदत्त पडिक्कल, श्रेयस अययर, रजत पाटीदार, ध्रुव जुरेल, नितीश रेड्डी, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, मोहिसन खान, युजवेंद्र चहल, प्रभसिमरन सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा

यह भी पढ़ें:  वैभव सूर्यवंशी अनप्रोफेशनल हैं...विवाद के बाद भी अपने बयान पर कायम RCB स्टार

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaibhav Sooryavanshi, India, Board Of Control For Cricket In India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com