Kirti Azad hit back at Pakistan PM Shehbaz Sharif Match Boycott vs IND: पाकिस्तान के ICC मेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के खिलाफ मैच का बॉयकॉट करने पर TMC सांसद कीर्ति आजाद ने पलटवार करते हुए कहा है कि, "शहबाज शरीफ भी जानते हैं, पूरा पाकिस्तान जानता है कि वो भारत के खिलाफ नहीं जीत सकते. उन्होंने कहा कि इज्ज्त बचाने का यही एकमात्र तरीका है.
पाक पीएम शहबाज शरीफ ने 'Boycott' को सही फैसला बताया
इससे पहले इस्लामाबाद में फेडरल कैबिनेट को संबोधित करते हुए पाक पीएम शहबाज शरीफ ने कहा,"हमने T20 वर्ल्ड कप के बारे में साफ रुख अपनाया है कि हम भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेंगे." उन्होंने सावधानी से आकलन करने के बाद भारत मैच का बहिष्कार करने का फैसला किया है. पाकिस्तानी पीएम ने इस दौरान कहा कि खेल और राजनीति दूर-दूर होने चाहिए. "खेलों में राजनीति नहीं होनी चाहिए." उन्होंने आगे कहा,"हमने इस पर ध्यान से विचार करने के बाद यह रुख अपनाया है." और इसे "सही फैसला" बताया.
इससे पहले, पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ अपने ग्रुप-स्टेज मैच का बॉयकॉट करने का फैसला किया था. पाकिस्तान सरकार ने X पर पोस्ट किया था कि पाकिस्तान टीम 15 फरवरी को भारत के खिलाफ मैच में "मैदान पर नहीं उतरेगी". पाकिस्तानी सरकार की तरफ से कोई कारण नहीं दिया गया था. हालांकि, पाकिस्तान का यह फैसला बांग्लादेश के समर्थन में था.
भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले की कीमत कम से कम 4,500 करोड़ रुपये
पाकिस्तान के भारत के खिलाफ ग्रुप-स्टेज T20 वर्ल्ड कप मैच का बॉयकॉट करने को लेकर चल रही उथल-पुथल ने ग्लोबल क्रिकेट को किनारे पर ला दिया है. राजनीति, इतिहास और पुरानी दुश्मनी को अलग रखें, तो भारत बनाम पाकिस्तान सभी क्रिकेट मैचों में सबसे ज़्यादा रेवेन्यू जेनरेट करता है. भारत-पाकिस्तान T20 मुकाबले की कीमत कम से कम USD 500 मिलियन (4,500 करोड़ रुपये) आंकी गई है. जब ब्रॉडकास्ट राइट्स, एडवरटाइजिंग प्रीमियम, स्पॉन्सरशिप एक्टिवेशन, टिकटिंग और लीगल बेटिंग जैसी डाउनस्ट्रीम कमर्शियल एक्टिविटीज को एक साथ लिया जाता है और इस मैच से सिर्फ भारत और पाकिस्तान को ही फायदा नहीं होता.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं