विज्ञापन

IPL 2026: फिन एलन OUT या NOT OUT? KKR बनाम LSG मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर मचा बवाल - VIDEO

Finn Allen Wicket Controversy; KKR vs LSG IPL 2026: फिन एलेन ने एक शॉट खेला जो थर्ड मैन की दिशा में गया. बाउंड्री लाइन के पास खड़े दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ लिया.

IPL 2026: फिन एलन OUT या NOT OUT? KKR बनाम LSG मैच के दौरान अंपायर के फैसले पर मचा बवाल - VIDEO
Finn Allen Wicket Controversy; KKR vs LSG IPL 2026:

Finn Allen Wicket Controversy; KKR vs LSG IPL 2026: लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के 15वें मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के खिलाफ टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला लिया है.इस बीच  कोलकाता नाइट राइडर्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए मैच में एक बड़ा विवाद देखने को मिला, जिसने फैंस और एक्सपर्ट्स को हैरान कर दिया. मैच के दौरान फिन एलन के आउट होने को लेकर जमकर बवाल मच गया और इसे लेकर अंपायरिंग पर गंभीर सवाल खड़े हो गए.

दरअसल, पारी के दूसरे ओवर में फिन एलेन ने एक शॉट खेला जो थर्ड मैन की दिशा में गया. बाउंड्री लाइन के पास खड़े दिग्वेश राठी ने कैच पकड़ लिया और अंपायर ने तुरंत आउट दे दिया. एलेन 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए, लेकिन असली विवाद इसके बाद शुरू हुआ.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: @Vikas662005

रीप्ले में साफ दिखाई दिया कि कैच लेते वक्त राठी का पैर बाउंड्री के बेहद करीब था, बल्कि कुछ एंगल्स में ऐसा लगा कि उनका पैर बाउंड्री कुशन को छू रहा था. अगर ऐसा है, तो यह कैच नियमों के अनुसार वैध नहीं माना जाता और बल्लेबाज को आउट नहीं दिया जा सकता था, बल्कि यह छक्का होता. सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि इस पूरे मामले में थर्ड अंपायर से कोई जांच नहीं करवाई गई. आमतौर पर ऐसे करीबी फैसलों में वीडियो रिव्यू लिया जाता है, लेकिन यहां ऑन-फील्ड अंपायर के फैसले को ही अंतिम मान लिया गया.

कमेंटेटर्स ने भी इस फैसले पर सवाल उठाए और कहा कि इतनी अहम स्थिति में जांच जरूरी थी. सोशल मीडिया पर भी फैंस ने नाराजगी जाहिर की और कई लोगों ने इसे “साफ तौर पर गलत फैसला” बताया.

इस घटना के बाद अंपायरिंग की भूमिका पर बहस तेज हो गई है. जहां एक तरफ अंपायरों पर लापरवाही के आरोप लग रहे हैं, वहीं कुछ लोग यह भी मानते हैं कि बल्लेबाज़ को भी थोड़ा इंतजार कर रिव्यू की मांग करनी चाहिए थी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com