बेंगलुरु:
मुम्बई इंडियंस टीम के कप्तान हरभजन सिह पर सोमवार रात एम.चिन्नास्वामी स्टेडियम में इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के पांचवें संस्करण में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच के दौरान धीमी ओवर गति के लिए 20,000 डॉलर जुर्माना लगाया गया है।
आईपीएल की विज्ञप्ति के मुताबिक, मैच की समाप्ति के बाद मुम्बई को निर्धारित ओवर गति से एक ओवर पीछे पाया गया। इस सत्र में आईपीएल की आचार संहिता के तहत धीमी गेंदबाजी के संदर्भ में हरभजन का यह पहला अपराध है। इस मुकाबले को मुम्बई ने पांच विकेट से अपने नाम किया।

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Fine On Harbhajan Singh, Harbhajan Singh, हरभजन सिंह, हरभजन सिंह पर जुर्माना