विज्ञापन

फाफ डु प्लेसिस ने किया RCB की All Time प्लेइंग XI का चुनाव, दो बार के पर्पल कैप विजेता को नहीं दिया मौका

फाफ डु प्लेसिस ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की  All Time प्लेइंग XI का चुनाव किया है. हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (99 विकेट) चटकाने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल को टीम से बाहर रखा है.

फाफ डु प्लेसिस ने किया RCB की All Time प्लेइंग XI का चुनाव, दो बार के पर्पल कैप विजेता को नहीं दिया मौका
Faf du Plessis

आईपीएल 2026 के आगाज से पहले आरसीबी और दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस (Faf du Plessis) ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की All Time प्लेइंग XI का चुनाव किया है. हैरानी वाली बात यह है कि उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट (99 विकेट) चटकाने वाले गेंदबाज हर्षल पटेल को टीम से बाहर रखा है. आरसीबी की तरफ से शिरकत करते हुए पटेल का प्रदर्शन हमेशा सराहनीय रहा था. उनके उम्दा खेला का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह आरसीबी की तरफ से खेलते हुए दो बार पर्पल कैप विजेता भी रह चुके हैं.

फाफ डु प्लेसिस ने अपने साथ गेल को चुना सलामी बल्लेबाज 

फाफ डु प्लेसिस ने ओपनर के तौर पर खुद के साथ क्रिस गेल का चुनाव किया है. फाफ आरसीबी की तरफ से शिरकत करते हुए सबसे अधिक रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 38 से अधिक की औसत से 1636 रन बनाए हैं. यही नहीं उन्होंने टीम की 2022 से 2024 के बीच अगुवाई भी की.  

गेल आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले तीसरे खिलाड़ी हैं. उन्होंने फ्रेंचाइजी के लिए 43 से अधिक की अविश्वसनीय औसत से  3420 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 154.40 का रहा है. 

दिग्गज विराट कोहली को डु प्लेसिस ने तीसरे स्थान पर रखा है. वह मौजूदा समय में फ्रेंचाइजी के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी हैं. चौथे स्थान पर मौजूदा कप्तान रजत पाटीदार काबिज हैं. 

डु प्लेसिस ने एबी डी विलियर्स को पांचवें स्थान पर रखा है. डी विलियर्स टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी हैं. छठे नंबर पर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक काबिज हैं. 

पूर्व अफ्रीकी कप्तान ने आईपीएल 2025 फाइनल के सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर क्रुणाल पंड्या को सातवें नंबर पर रखा है. अंतिम चार खिलाड़ियों के रूप में उन्होंने विशेषज्ञ खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है. जिसमें भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज का नाम शामिल है. कुमार, हेजलवुड और सिराज पेशेवर तेज गेंदबाज हैं, जबकि चहल के कंधों पर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी है. 

फाफ डु प्लेसिस की तरफ से RCB की चुनी गई All Time प्लेइंग XI 

क्रिस गेल, फाफ डु प्लेसिस, विराट कोहली, रजत पाटीदार, एबी डिविलियर्स, दिनेश कार्तिक, कुणाल पंड्या, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, युजवेंद्र चहल और मोहम्मद सिराज. 

यह भी पढ़ें- IPL 2026: बेन डकेट की जगह पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में किसे मिलेगा मौका? ये तीन नाम सबसे आगे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com