विज्ञापन

IPL 2026: बेन डकेट की जगह पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में किसे मिलेगा मौका? ये तीन नाम सबसे आगे

अब जबकि बेन डकेट आईपीएल के 19वें सीजन से बाहर हो चुके हैं तो बात करें दुनिया के उन तीन बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने टीम में शामिल कर सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हो सकते हैं- 

IPL 2026: बेन डकेट की जगह पर दिल्ली कैपिटल्स की टीम में किसे मिलेगा मौका? ये तीन नाम सबसे आगे
Ben Duckett

IPL 2026: आईपीएल 2026 का आगाज 28 मार्च से हो रहा है. टूर्नामेंट की शुरुआत हो, उससे पहले दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 440 वोल्ट का तगड़ा झटका लगा है. इंग्लैंड क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज बेन डकेट ने टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया है. 31 वर्षीय स्टार का कहना है कि ये फैसला लेना आसान नहीं था. उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स से माफी भी मांगी है. डकेट का कहना है, 'यह काफी मुश्किल फैसला था. मैं दिल्ली कैपिटल्स के सभी सदस्यों से माफी मांगता हूं कि आगामी सीजन में मैं नहीं खेल पाऊंगा. मैंने जब नीलामी प्रकिया में नाम दर्ज करवाया था. उस दौरान लग रहा था कि यह एक शानदार अवसर होगा. दिल्ली जैसी फ्रेंचाइजी की तरफ से मुझे चुने जाना एक अद्भुत एहसास था. मैं बहुत खुश था. यह दुनिया की सर्वश्रेष्ठ प्रतियोगिता है जिसमें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं.'

अब जबकि बेन डकेट 19वें सीजन से बाहर हो चुके हैं तो बात करें दुनिया के उन तीन बड़े खिलाड़ियों के बारे में जिन्हें दिल्ली कैपिटल्स की टीम डकेट के रिप्लेसमेंट के तौर पर अपने टीम में शामिल कर सकती है, तो उनके नाम कुछ इस प्रकार हो सकते हैं- 

स्टीव स्मिथ

लिस्ट में पहला नाम ऑस्ट्रेलियन स्टार स्टीव स्मिथ का आता है. मौजूदा समय में वह जबरदस्त लय में भी चल रहे हैं. बिग बैश लीग का पिछला सीजन उनका यादगार रहा है. यही नहीं आईपीएल में उन्हें शिरकत करने का लंबा अनुभव भी है. खबर लिखे जाने तक उन्होंने यहां 103 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 93 पारियों में 34.51 की औसत से 2485 रन निकले हैं. 

जेमी स्मिथ

जेमी स्मिथ भी डकेट के अच्छे रिप्लेसमेंट साबित हो सकते हैं. युवा इंग्लिश क्रिकेटर ने खेल के तीनों फॉर्मेट में अपनी उपयोगिता साबित की है. यही नहीं वह विकेटकीपिंग के साथ-साथ बल्लेबाजी में किसी भी क्रम पर खेलने में माहिर हैं. खबर लिखे जाने तक आईपीएल में तो उन्होंने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. मगर टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में खेलने का अच्छा खासा अनुभव है. 

जेक फ्रेजर मैकगर्क

टीम की तीसरी पसंद ऑस्ट्रेलियन युवा स्टार जेक फ्रेजर मैकगर्क हो सकते हैं. मैकगर्क के पास दिल्ली की तरफ से शिरकत करने का अनुभव भी है. आईपीएल में खबर लिखे जाने तक उन्होंने कुल 15 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 25.67 की औसत से 385 रन निकले हैं. आईपीएल में मैकगर्क के नाम चार अर्धशतक दर्ज है. 

यह भी पढ़ें- आखिर क्यों KKR की टीम से जर्सी नंबर 12 हो गई रिटायर?


 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com