क्या आप भरोसा करते हैं कि किसी गेंदबाज ने एक गेंद फेंकने के लिए 100 किमी. की दौड़ लगाई! आप कहेंगे कि भला यह क्या बात हुई! बिल्कुल बात आपकी सही है. इस पर एक बार को भरोसा करना मुश्किल है, लेकिन यह बात एकदम दो सौ फीसद सही है. इंग्लैंड में एक स्थानीय क्रिकेटर सैम बोडोआनो ने यह हैरान कर देने वाली उपलब्धि हासिल करते हुए नया रिकॉर्ड बना दिया. उसने सिर्फ एक गेंद फेंकने के लिए 100 किमी. की दौड़ लगाई. सैम बोडोआनो ने अपना रन-अप लॉर्ड्स से शुरू किया और सरे के वोकिंग में वैली एंड क्रिकेट क्लब में गेंद फेंकी. इसके साथ ही, उन्होंने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में अपना नाम दर्ज कराने के लिए भी आवेदन किया है.
Imagine running 62 miles (100km) through the night just to bowl the first ball of a cricket match! 🤯🏏
— lightningspeed (@lightningspeedk) September 3, 2026
That's exactly what Sam Bodoano did.
The run raised almost £6,000 for The Ruth Strauss Foundation. 🎗️pic.twitter.com/1DOiPLztmJ
100 किमी के रन अप में लगा इतना समय
. रिकॉर्ड को आधिकारिक बनाने के लिए उन्हें क्रिकेट की सफेद पोशाक पहनकर हाथ में गेंद लेकर दौड़ना था. साथ ही फिर उस ऐतिहासिक गेंद को फेंकने के बाद एक मैच भी खेलना था. बोडोआनो के इस प्रयास ने टॉम डन के 24 किलोमीटर के रन-अप को पीछे छोड़ दिया है, जिसे साल 2024 में बनाया गया था.
'बयां किया- कैसा रहा अनुभव'
'द टेलीग्राफ' में उद्धृत बयानों के अनुसार, अपनी इस उपलब्धि के बाद बोडोआनो ने कहा, 'पूरे समय गेंद को पकड़े रहना काफी परेशान करने वाला था, लेकिन लेकिन मुझे आश्चर्य हुआ कि सफेद कपड़े पहनना उतना असुविधाजनक नहीं था जितना मैंने सोचा था. मुझे लगा था कि त्वचा छिलना बहुत खराब होगा. यह बहुत कठिन था, मेरे पैर पूरी तरह से थककर टूट चुके थे, लेकिन मैं इसे पूरा करने में सफल रहा और रास्ते में मुझे बहुत अच्छा समर्थन मिला.'
उन्होंने आगे कहा, 'मैं बहुत थका हुआ हूं. मेरी नींद पूरी नहीं हुई, लेकिन यह सब एक अद्भुत उद्देश्य के लिए था. मैं सोशल मीडिया पर कई चुनौतियां लेता रहता हूं. कोई भी ऐसी चीज जहां मैं अपने जुनून को एक साथ जोड़ सकूं. मैं अपनी जिंदगी के अधिकांश हिस्से में क्रिकेट खेलता रहा हूं. इसलिए अल्ट्रा-मैराथन जैसी चीजों को क्रिकेट के साथ जोड़ना कुछ ऐसा था जिसके लिए मैं बहुत उत्सुक था.' गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के नियमों के अनुसार, बोडोआनो का प्रयास अब एक औपचारिक सत्यापन प्रक्रिया से गुजरेगा. इसके बाद बाद रिकॉर्ड को आधिकारिक तौर पर मंजूरी दे दी जाएगी.
FAQ: Frequently Asked Questions
प्रश्न 1: सैम बोडोआनो ने 1 गेंद फेंकने के लिए कितने किलोमीटर का रन-अप लिया?
उत्तर: सैम बोडोआनो ने 1 गेंद फेंकने के लिए 100 किलोमीटर का रन-अप लिया और यह नया विश्व रिकॉर्ड बनाया.
प्रश्न 2: बोडोआनो ने अपने इस रन-अप की शुरुआत कहाँ से की और गेंद कहां फेंकी?
उत्तर: उन्होंने अपने रन-अप की शुरुआत लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान से की और सरे के वोकिंग में स्थित 'वैली एंड क्रिकेट क्लब' में पहुँचकर गेंद फेंकी
प्रश्न 3: 100 किलोमीटर का यह रन-अप पूरा करने में कितना समय लगा?
उत्तर: बोडोआनो को इस 100 किलोमीटर लंबे रन-अप को पूरा करने में कुल 14 घंटे का समय लगा.
प्रश्न 4: इस रिकॉर्ड प्रयास का मुख्य उद्देश्य क्या था और इससे कितनी राशि जुटाई गई?
उत्तर: इस प्रयास का मुख्य उद्देश्य कैंसर चैरिटी के लिए धन जुटाना था। इसके जरिए उन्होंने 'द रूथ स्ट्रॉस फाउंडेशन' के लिए कुल £6,000 (लगभग 6,000 पाउंड) की राशि जुटाई.
प्रश्न 5: गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की शर्तों के अनुसार उन्हें दौड़ते समय किन नियमों का पालन करना पड़ा?
उत्तर: नियमों के अनुसार, उन्हें पूरी दौड़ के दौरान हाथ में गेंद थामे रखनी थी, क्रिकेट की सफेद पोशाक पहनकर दौड़ना था, और ऐतिहासिक गेंद फेंकने के तुरंत बाद एक क्रिकेट मैच भी खेलना था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं