विज्ञापन

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर 'हार का ग्रहण', ये शर्मनाक आंकड़े देख पकड़ लेंगे सिर, आज बचा पाएंगे सीरीज?

इंग्लैंड ने लगातार दो मैचों में जीत के साथ सीरीज पर मजबूत पकड़ बना ली है. इसमें ट्रेंट ब्रिज में मिली जबरदस्त जीत भी शामिल है, जहां भारत सिर्फ 76 रन पर ऑल-आउट हो गया. अब ब्रिस्टल में होने वाले मैच में टीम के पास गलती की कोई गुंजाइश नहीं है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर 'हार का ग्रहण', ये शर्मनाक आंकड़े देख पकड़ लेंगे सिर, आज बचा पाएंगे सीरीज?
श्रेयस अय्यर के पास बतौर कप्तान पहला T20 इंटरनेशनल जीतने का मौका
NDTV

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का आज, 9 जुलाई को चौथा हाई-वोल्टेज मुकाबला खेला जाएगा. इंग्लैंड के खिलाफ 0-2 से पीछे चल रही टीम इंडिया को सीरीज में बने रहने के लिए यह मैच जीतना होगा. रात 10 बजे से शुरू होने वाली इस भिड़ंत में सबकी नजरें श्रेयस अय्यर पर रहेंगी, क्योंकि अय्यर के लिए कप्तानी संभालने के बाद अपनी पहली जीत दर्ज करने और सीरीज के आखिरी मैच से पहले टीम में जोश भरने का मौका है. बतौर कप्तान अय्यर को लगातार मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है.

हाल के मैचों में टीम इंडिया के खराब प्रदर्शन के बाद से कप्तान और मैनेजमेंट को आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है. अय्यर की कप्तानी में आयरलैंड में 0-2 से सीरीज हारने के बाद, हेड कोच गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम का बदलाव का दौर बिल्कुल भी आसान नहीं रहा है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी पर लगा 'हार का ग्रहण'

कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर को आखिरी 11 मैच में से 10 मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है. अय्यर ने टीम इंडिया के लिए अब तक चार मैचों में कप्तानी है और चारों में लगातार हार मिली है. पहले उन्हें आयरलैंड के खिलाफ दो मुकाबले में शिकस्त मिली और अब इंग्लैंड के खिलाफ लगातार दो मुकाबले गंवा दिए हैं.

आईपीएल 2026 में भी लगा कप्तानी पर दाग

आईपीएल 2026 में भी कप्तान के तौर पर श्रेयस अय्यर का रिकॉर्ड देखने लायक नहीं रहा है. उन्होंने पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए अपने सीजन की शुरुआत तो धमाकेदार अंदाज में की थी, लेकिन आखिरी 7 में से 6 मैच में उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा. आईपीएल के आखिरी 7 मैचों में अय्यर का 36 .50 का औसत रहा है. इसके अलावा भारत के 5 मैचों (1 धुल गया) में सिर्फ 24.6 का औसत रहा है.

श्रेयस अय्यर के नाम दर्ज होगा 150 मैचों का आंकड़ा

इन बुरे आंकड़ों के बीच श्रेयस अय्यर के लिए एक राहत की खबर ये है कि वह भारत के लिए 149 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं और 150 मैचों का आंकड़ा पार करने के करीब हैं. उन्होंने इंटरनेशनल करियर में कुल मिलाकर 14 टेस्ट मैच, 79 वनडे और 56 T20I मैच खेले हैं.

अय्यर को तीसरे T20I में मिली फॉर्मेट की सबसे बड़ी हार

तीसरे T20 इंटरनेशनल में इंग्लैंड के हाथों 125 रन की करारी हार के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने अपनी टीम के प्रदर्शन को "बेहद खराब" बताया और माना कि इतनी बड़ी हार "स्वीकार्य नहीं" है. अय्यर की कप्तानी में भारत अभी तक कोई T20 इंटरनेशनल नहीं जीत पाया है. मंगलवार का मैच टीम के लिए बेहद निराशाजनक रहा. 202 रन का पीछा करते हुए टीम सिर्फ़ 11.4 ओवर में 76 रन पर ऑलआउट हो गई, जो रनों के लिहाज से इस फॉर्मेट में उनकी सबसे बड़ी हार थी.

ये भी पढ़ें- इंग्लिश पिचों के मारे भारतीय धुरंधरों के सामने अब ब्रिस्टल की बाउंड्री का चैलेंज, क्यों अनोखी है पिच?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com