विज्ञापन
This Article is From Jul 12, 2022

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

इंग्लैंड और भारत के बीच द ओवल, लंदन में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

इंग्लैंड बनाम भारत लाइव स्कोर, ओवर 16 से 20 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
इंग्लैंड बनाम भारत लेटेस्ट स्कोर

19.6 ओवर (0 रन) अच्छी गेंद जिसे बल्लेबाज़ ने सम्मान दे दिया| कोई रन नहीं होगा यहाँ पर| 84/8 इंग्लैंड|

19.5 ओवर (1 रन) एक और बाउंसर!! पुल किया उसे मिड विकेट की दिशा में और नो मेंस लैंड में जा गिरी गेंद| चहल ने उसे सिंगल पर रोका|

19.4 ओवर (0 रन) इस बार स्क्वायर कट शॉट खेला लेकिन फील्डर को भेद नहीं पाए|

19.3 ओवर (4 रन) चौका! एक खराब गेंद का पूरा फायदा उठाया बल्लेबाज़ ने और बाउंड्री हासिल की| ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को पॉइंट की दिशा में खेला| गैप था इस वजह से चार और रन टीम के खाते में जुड़ गए| इंग्लैंड vs भारत: 1st ODI: Brydon Carse hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 83/8 (19.3 Ov). CRR: 4.26

19.2 ओवर (0 रन) इस बार जड़ में डाली गई गेंद को सीधे बल्ले से मिड ऑन की तरफ, गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं|

19.1 ओवर (0 रन) स्विंग एंड मिस!! काफी जोर से बल्ला घुमाया लेकिन संपर्क नहीं हो सका| गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

बोलिंग चेंज हो सकता है? जी नहीं कृष्णा ही कर रहे हैं...

18.6 ओवर (2 रन) दो रनों के साथ हुई ओवर की समाप्ति| शरीर की गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| गैप से दो रन्स हासिल किये| 79/8 इंग्लैंड|

18.5 ओवर (1 रन) क्विक सिंगल!! फुल बॉल डाली गई जिसे पुश किया मिड ऑन की तरफ और सिंगल हासिल किया|

18.4 ओवर (1 रन) एक और बार हवा में थी गेंद लेकिन लेग साइड पर नो मेंस लैंड में जा गिरी| पुल शॉट लगाया और एक रन हासिल कर लिया|

18.3 ओवर (1 रन) इस बार पटकी हुई गेंद को फाइन लेग की दिशा में पुल किया| नो मेंस लैंड में गिरी गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

18.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

18.1 ओवर (0 रन) गुड लेंथ से अंदर आई गेंद और पैड्स को जा लगी| रन का मौका नहीं बन सका|

17.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ डिफेंड करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद सेकंड स्लिप के दाँए ओर से गई थर्ड मैन की ओर जहाँ से एक रन मिल गया|

17.5 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, प्ले एंड मिस! बल्लेबाज़ को समझ ही नहीं आया कि इस गेंद पर क्या करें|

17.4 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

17.3 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए विली| बल्ले पर नहीं आई गेंद पैड्स को लगकर ऑफ साइड की ओर गई जहाँ से लेग बाई के रूप में मिला एक रन|

17.2 ओवर (4 रन) चौका!!! डेविड विली के बल्ले से आती हुई पहली बाउंड्री!! लेंथ में छोटी डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल सीधा सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| इंग्लैंड vs भारत: 1st ODI: David Willey hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 72/8 (17.2 Ov). CRR: 4.15

17.1 ओवर (0 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने कवर्स की ओर ड्राइव किया| रन का मौका नहीं मिल सका|

16.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल!! इसी के साथ हुई एक सफ़ल ओवर की समाप्ति!! गुड लेंथ पर डाली गई गेंद पर बल्लेबाज़ ने मिड ऑफ की ओर खेला| रन नहीं मिल सका|

16.5 ओवर (0 रन) विकेट लाइन की गेंद पर बल्लेबाज़ ने डिफेंड कर दिया|

16.4 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर डिफेंड करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

ब्रायडन कार्स बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

16.3 ओवर (0 रन) आउट!! क्लीन बोल्ड!!! मोहम्मद शमी के नाम तीसरी सफलता!! महज़ 8 रन बनाकर ओवरटन लौट गए पवेलियन| विकटों के बीच डाली गई गेंद को डिफेंड करने गए थे बल्लेबाज़| बॉल थोड़ा नीची रही और बल्लेबाज़ के डिफेंड को बीट करते हुए मिडिल स्टम्प्स से जा टकराई और बूम| ऐसा लगा कि आगे से गेंद ने काँटा बदला और बल्लेबाज़ को चकमा दे दिया| एक और बल्लेबाज़ निराशाजनक पवेलियन की तरफ लौटा| भारत अब पूरी तरह से इस मुकाबले पर हावी होता हुआ| 68/8 इंग्लैंड|

16.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पैड्स की गेंद को स्क्वायर लेग की दिशा में खेला| एक ही रन मिला|

16.1 ओवर (0 रन) आखिरी समय तक गेंद पर नज़रें जमाई रखी और उसे ब्लॉक कर दिया|

15.6 ओवर (4 रन) एक और चौका इस ओवर से आता हुआ| ऑफ़ स्टम्प के बाहर डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने इसे पॉइंट की तरफ पंच किया और चार रन हासिल किये| इंग्लैंड vs भारत: 1st ODI: Craig Overton hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 67/7 (16.0 Ov). CRR: 4.19

15.5 ओवर (0 रन) इस गेंद को खेलने में बल्लेबाज़ ने ज़रा भी दिलचस्पी नहीं दिखाई|

15.4 ओवर (4 रन) चौका! क्रीज़ के अंदर रहकर गेंद का इंतज़ार किया| फ्लिक किया और चार रन हासिल किये| जैसे भी रन्स आये इंग्लैंड इसे दोनों हाथों से बटोरना चाहेगी| इंग्लैंड vs भारत: 1st ODI: Craig Overton hits Prasidh Krishna for a 4! ENG 63/7 (15.4 Ov). CRR: 4.02

15.3 ओवर (0 रन) इस बार क्रीज़ में रहकर गेंद को ब्लॉक कर दिया|

15.2 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, आगे आकर बल्लेबाज़ ने ऑफ ड्राइव किया लेकिन ये एक डॉट बॉल हुई|

15.1 ओवर (0 रन) ऑफ़ स्टम्प के बाहर की गेंद को लेफ्ट कर दिया गेंद को कीपर के लिए|

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, England, The Oval London, England Vs India 2022, England Vs India 07/12/2022 Enin07122022205282, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com