विज्ञापन
This Article is From Jun 04, 2023

इंग्लिश टीम को लगा जोर का झटका, इकलौता स्पिनर हुआ पूरी एशेज सीरीज से बाहर

एशेज का पहला टेस्ट मैच एजबस्टन में 16 जून से खेला जाएगा. ईसीबी ने साफ कर दिया है कि जैक के रिचर्व खिलाड़ी के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. 

इंग्लिश टीम को लगा जोर का झटका, इकलौता स्पिनर हुआ पूरी एशेज सीरीज से बाहर
  • एशेज का पहला टेस्ट 16 जून से
  • एजबस्टन में खेला जाएगा पहला टेस्ट
  • ऑस्ट्रेलिया खेमे में भी हेजलवुड को लेकर चिंता
नई दिल्ली:

जहां ऑस्ट्रेलिया को WTC Final से पहले जोश हेजलवुड के मैच से बाहर होने से जोर का झटका लगा है, एशेज से पहले इंग्लैंड को भी चोट की मार का सामना करना पड़ा है. इंग्लैंड की पहली स्पिन च्वाइस जैक लीच चोटिल होकर पूरी सीरीज से ही बाहर हो गए हैं. आयरलैंड के खिलाफ मिली जीत के बाद लीच को फ्रैक्चर के लक्षण दिखायी पड़े. और इसके बाद जब स्कैन में इसकी पुष्टि हो गयी, तो ईसीबी को लीच को सीरीज से बाहर करने को मजबूर होना पड़ा. आयरलैंड के खिलाफ इंग्लैंड को मिली दस विकेट से जीत में लीच ने चार विकेट चटकाए थे. 

साल 2018 में करियर का आगाज करने वाले जैक लीच अभी तक 35 टेस्ट मैच खेल चुके हैं. लीच आखिरी दो एशेज सीरीज का भी हिस्सा थे. इसमें साल 2019 में वह लीड्स में खेला गया वह मैच भी शामिल है, जिसमें उन्होंने आखिरी विकेट के लिए बेन स्टोक्स के साथ साझेदारी निभायी थी. 

यह देखते हुए कि जैक लीच इंग्लिश इलेवन में इकलौते स्पिनर हैं, तो यह बात मैनेजमेंट को बड़ा सिर दर्द दे सकती है. एशेज का पहला टेस्ट मैच एजबस्टन में 16 जून से खेला जाएगा. ईसीबी ने साफ कर दिया है कि जैक के रिचर्व खिलाड़ी के नाम का ऐलान जल्द ही किया जाएगा. 

--- ये भी पढ़ें ---

* आखिरी बॉल पर CSK की जीत देख होश खो बैठा फैन, दरवाज़ा तोड़ जश्न हुआ वायरल, Video
* WTC Final 2023: भारत में कितने बजे से देख पाएंगे IND -AUS के बीच का फाइनल, पूरी टीम, लाइव टेलीकास्ट और कौन होगा अंपायर, जानें सबकुछ

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Matthew Jack Leach, England, Australia, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com