Kuldeep Yadav: बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव के पांच और 100वां टेस्ट खेल रहे ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के चार विकेट से इंग्लैंड को 218 रन पर समेटने के बाद भारत ने पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन एक विकेट पर 135 रन बनाकर अपना पलड़ा भारी रखा. इंग्लैंड के सहायक कोच मार्कस ट्रेसकोथिक ने मंगलवार को कहा कि उनकी टीम को सपाट पिच पर 218 से ज्यादा रन बनाने चाहिये थे. उन्होंने भारतीय स्पिनर कुलदीप यादव की भी तारीफ की. इंग्लैंड को पांचवें टेस्ट के पहले दिन चाय के बाद 218 रन पर आउट करने के बाद भारत ने 30 ओवर में एक विकेट पर 135 रन बना लिये थे.
ट्रेसकोथिक ने पहले दिन का खेल समाप्त होने के बाद कहा ,‘‘ निराशाजनक दिन. टॉस जीतने के बाद हमें इससे अधिक की उम्मीद थी. हम मैच में पीछे है और हमें इससे बड़ा स्कोर बनाना चाहिये था. यहां गेंद को अधिक स्विंग और उछाल मिल रही थी.'' उन्होंने कहा ,‘‘ लंच तक हमारा प्रदर्शन ठीक था लेकिन कुलदीप ने बेहतरीन स्पिन गेंदबाजी का प्रदर्शन किया. उसने बहुत सी गेंद ऐसी डाली जो काफी समय से हमने नहीं देखी थी. पहले दिन इस पिच से उसे सबसे ज्यादा स्पिन मिली. उसे अच्छी गेंदबाजी का श्रेय दिया जाना चाहिये .''
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
पांचवें टेस्ट में ओली रॉबिनसन के चोटिल होने के कारण ट्रेसकोथिक और सहयोगी स्टाफ के सदस्य पॉल कोलिंगवुड को स्थानापन्न खिलाड़ी बनाना पड़ा. ट्रेसकोथिक ने हंसते हुए कहा ,‘‘ मुझे यकीन है कि मैदान पर मेरी जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर पड़ी तो मैं लांग लेग पर खड़ा रहूंगा. कोली ( कोलिंगवुड) को ज्यादा उम्मीद है और वह मैदान पर जाना चाहता है.''
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं