Ind vs Eng 5th Test: टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जैक क्राउली ने भारतीय तेज गेंदबाजों का डटकर सामना करते हुए नाबाद अर्धशतक जड़ा लेकिन बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव (Kuldeep Yadav) ने दो विकेट चटकाकर पांचवें और अंतिम क्रिकेट टेस्ट के पहले दिन गुरुवार को यहां लंच तक इंग्लैंड का स्कोर दो विकेट पर 100 रन कर दिया. उम्मीद के मुताबिक जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) और मोहम्मद सिराज (Mohammed Siraj) की तेज गेंदबाजी जोड़ी ने क्राउली (71 गेंद में नाबाद 61 रन) और बेन डकेट (Ben Duckett Wicket) (58 गेंद में 27 रन) को परेशान किया लेकिन इंग्लैंड की सलामी जोड़ी भारतीय गेंदबाजों को 18 ओवर तक सफलता से महरूम रखने में सफल रही.
मौजूदा श्रृंखला में इंग्लैंड की ओर से शानदार प्रदर्शन करने वाले क्राउली ने अपने शॉट चयन में सावधानी बरती और तेज गेंदबाजों के खिलाफ कुछ शानदार कवर ड्राइव खेले. सुबह के सत्र में सिराज ने आठ जबकि बुमराह ने सात ओवर गेंदबाजी की. दोनों ने 24-24 रन दिए. अपना 100वां टेस्ट खेल रहे रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin 100th Test) पहले बदलाव के रूप में गेंदबाजी करने आए जबकि 18वें ओवर में कुलदीप को गेंदबाजी के लिए लाया गया.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
शुरुआती पांच गेंद में दो चौके लगने के बावजूद कुलदीप गेंद को फ्लाइट करने से नहीं डरे और उन्हें इसका इनाम मिला जब डकेट बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में गेंद को हवा में लहरा गए और शुभमन गिल ने कवर से पीछे की ओर दौड़ते हुए शानदार कैच लपका.
Catching game 🔛 point! ⚡️ ⚡️
— BCCI (@BCCI) March 7, 2024
Follow the match ▶️ https://t.co/jnMticF6fc #TeamIndia | #INDvENG | @ShubmanGill | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/DdHGPrTMVL
डकेट की तरह क्राउली को भी तेज गेंदबाजों ने परेशान किया लेकिन उन्होंने अपने कवर ड्राइव खेलने के लिए सही गेंदों का चयन किया. डीआरएस के करीबी फैसले में बचने के बाद उन्होंने चौके के साथ श्रृंखला का अपना चौथा अर्धशतक पूरा किया.
Dhruv Jurel Said Olie Pope will Step out and Pope didn't disappoint Kuldeep Yadav and Jurel.
— Sujeet Suman (@sujeetsuman1991) March 7, 2024
What a supporting Player Ollie Pope. We need more player in england Camp to make bowlers job easy on batting paradise.pic.twitter.com/vPpgUrIxZ9
अगले ओवर में क्राउली ने अश्विन पर लॉन्ग ऑन पर छक्का जड़ा. लंच के ठीक पहले कुलदीप ने इंग्लैंड को दूसरा झटका दिया जब ओली पोप (11) (Ollie Pope Stump by Dhruv Jurel) शॉट खेलने के लिए क्रीज से बाहर निकले लेकिन गुगली को चूक गए और विकेटकीपर ध्रुव जुरेल ने उन्हें स्टंप कर दिया.
(भाषा के इनपुट के साथ)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं