विज्ञापन

ENG vs PAK: पाकिस्तान ओपनरों से कंगाल, इतना बुरा हाल, नहीं मिट पाया 16 साल का दाग

Pakistan tour of England: जो हाल पाकिस्तान का पहले टेस्ट में हुआ है, वह बताने के लिए काफी है कि सीरीज में उसका क्या हाल होने जा रहा है.

ENG vs PAK: पाकिस्तान ओपनरों से कंगाल, इतना बुरा हाल, नहीं मिट पाया 16 साल का दाग
England vs Pakistan: इंग्लिश पेसरों ने पाकिस्तान बल्लेबाजों की चीखें निकाल दीं
Source: X

England vs Pakistan: मेजबान इंग्लैंड ने पाकिस्तान को लगभग ढाई दिन में पारी और 103 रन से धोया, तो इसने एक नहीं बल्कि कई पहलुओं से पाकिस्तान की टेस्ट क्रिकेट में पोल खोल दी कि यह कहां खड़ा है. पहली पारी में 171 रन बनाने वाली मेहमान टीम इंग्लैंड की रॉबिंसन एंड कंपनी के सामने दूसरी पारी में भी 135 रनों पर ढेर हो गई. और जितने पोलें खुली, उसमें एक ऐसी भयावह तस्वीर सामने आई, जो बताने के लिए काफी है कि पड़ोसी देश की टेस्ट क्रिकेट कहां पहुंच गई है. और यह ही उसके ओपनरों की तस्वीर. ओपनरों को किसी भी टीम की नींव कहा जाता है, लेकिन ओपनर का बुरा हाल हुआ, तो ऐसे आंकड़े सामने आया, जिसने सभी को हैरान कर दिया. 

ओपनरों का खस्ता हाल

पाकिस्तान के लिए हेडिग्ले टेस्ट में आजम अवैस और इमाम-उल-हक ने पारी की शुरुआत की. अवैस खाता भी नहीं खोल सके, तो इमाम ने 42 रन बनाए. वहीं, दूसरी पारी में किसी तरह अवैस ने 9 रन बनाए, तो इस बार इमाम का खाता नहीं खुला. और इसने पाकिस्तान के ओपनरों पर पिछले करीब डेढ़ दशक से पहली 'अनचाही कैप' का रंग और गाढ़ा होता जा रहा है. 

Latest and Breaking News on NDTV

ओपनरों का इंग्लैंड में निकला दम

अवैस और इमाम की नाकामी ने पाकिस्तानी ओपनरों के उस संघर्ष को और बड़ा कर दिया है, जो इंग्लिश धरती पर पिछले 16 साल से जारी है. जी हां,  इंग्लैंड में एक मजबूत सलामी साझेदारी बनाने के लिए पाकिस्तान का संघर्ष अब 16 साल से जारी है. इंग्लैंड में अपनी पिछली 27 टेस्ट पारियों में उनकी सलामी जोड़ी ने 50 या उससे अधिक रन की एक भी साझेदारी नहीं की है. उनकी आखिरी 50 या उससे अधिक रन की सलामी साझेदारी 2010 में आई थी.

10 ओपनर, कोई कप्तान, बड़े नाम, सब नाकाम

साल 2010 से लेकर अभी तक करीब 16 साल में इंग्लिश धरती पर पाकिस्तान के एक से बड़े एक नाम वाले ओपनरों ने पारी का आगाज किया है. इसमें सलमान बट, इमरान फरहत, यासिर हमी, पूर्व कप्तान मोहम्मद हफीज, शमीम असलम, अजहर अली, शान मसूद इमाम-उल-हक, आबितद अली और अजान अवैस. पिछले 16 साल में तकरीबन 10 पाकिस्तानी ओपनरों को इंग्लैंड में खेलने का मौका मिला. इमाम-उल-हक का तो यह तीसरा दौरा है. वह 2018, 2020 के अब एक और दौरा कर रहे हैं. लेकिन वह भी साथी ओपनर के साथ मिलकर पाकिस्तान के माथे पर पिछले 16  साल  से लगे कलंक को नहीं मिटा सके. मतलब साथी के साथ 50 रन की साझेदारी नहीं कर सके. अब देखते हैं कि बाकी बचे दो मैचों में इस कलंक को पाकिस्तानी ओपनर मिटा पाते हैं या नहीं?

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK 1st Test: इंग्लैंड के पेस अटैक ने मचाई तबाही, पाकिस्तान को पारी और 103 रन से रौंदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pakistan, England, Cricket, England Vs Pakistan 08/19/2026 Enpk08192026264906
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com