विज्ञापन

'उसे खासा सुधार करना होगा', जाफर ने डिटेल से बताई बिश्नोई की बॉलिंग फॉल्ट

शनिवार को मैच पर 80 प्रतिशत तक टीम इंडिया का कब्जा था, लेकिन यहां से मैच छिटक गया. इसके लिए सभी के निशाने पर रवि बिश्नोई हैं. जाफर ने भी उंगली उठाई है

'उसे खासा सुधार करना होगा', जाफर ने डिटेल से बताई बिश्नोई की बॉलिंग फॉल्ट
रवि बिश्नोई दूसरे मैच के बाद सभी के निशाने पर हैं

यह कहना गलत नहीं ही होगा कि शनिवार को ओल्डट्रैफर्ड में उम्मीद से कम रन बनाने के बावजूद अंग्रेजों के खिलाफ दूसरा टी20 अपने नाम करना चाहिए था. और करीब 80 प्रतिशत मैच पर उसका कब्जा भी था, लेकिन आखिरी के तीन ओवरों में कहानी बिगड़ गई. निशाने पर 1 ओवर में 29 रन देने वाले रवि बिश्नोई  आ गए और इसमें कुछ गलत भी नहीं है. मैच उन्ही के ओवर में ही पलट गया. इसके बाद इंग्लैंड ने मैच में वापसी की और आखिरकार चार विकेट से एक असंभव सी दिखने वाली जीत दर्ज की. अब पूर्व ओपनर वसीम जाफर ने फैंस के निशाने पर आए बिश्नोई को लेकर अहम बात कही है.  पूर्व भारतीय क्रिकेटर वसीम जाफ़र का मानना है कि बिश्नोई को बल्लेबाज आसानी से समझ सकते हैं. वह काफी तेज गति से गेंदबाजी करते हैं और उनकी लेग-स्पिन ज्यादा टर्न नहीं होती.

जाफर ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा, 'मेरा मानना है कि एक बार जब बल्लेबाज रवि बिश्नोई के आदी हो जाते हैं, तो उनका सामना करना आसान हो जाता है. वह लगभग 100 किमी/घंटा की रफ्तार से गेंदबाजी करते हैं. और इस गति पर उनकी लेग-स्पिन ज्यादा टर्न नहीं लेती. ज्यादातर समय यह या तो टॉप-स्पिनर होती है या फिर वह कुछ अलग करने की कोशिश कर रहे होते हैं, लेकिन आखिरकार उनकी गेंदबाजी की एक निश्चित गति होती है. वह गूगली भी फेंकते हैं, लेकिन ऐसा लगता है कि बल्लेबाजों ने अब समझ लिया है कि उन्हें कैसे खेलना है.' 

उन्होंने कहा,  'हमने आईपीएल में भी ऐसा देखा था. राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें ज्यादा मैच नहीं खिलाए. उन्होंने शुरुआती मैचों में बिश्नोई को मौके दिए और उन्होंने ठीक-ठाक प्रदर्शन भी किया, लेकिन उसके बाद टीम ने उन्हें बाहर कर दिया और उनकी जगह यश राज पुंजा को खिलाया. इसलिए मुझे लगता है कि अगर रवि बिश्नोई सफल बने रहना चाहते हैं, तो उन्हें अपने खेल में कुछ बदलाव करने होंगे. अन्यथा अगर वह इसी गति से गेंदबाजी करते रहे और बल्लेबाज उनके आदी हो गए, तो उनके लिए सामना करना काफी आसान हो जाएगा.'

पूर्व ओपनर ने कहा, 'मुझे लगता है कि चयनकर्ताओं ने अगले विश्व कप को ध्यान में रखकर रवि बिश्नोई को चुना है. आप युवा खिलाड़ियों का समर्थन करते हैं और उन्हें यह देखने के लिए मौके देते हैं कि क्या वे आईसीसी (ICC) टूर्नामेंट में सफल हो सकते हैं. और क्या आप उनके इर्द-गिर्द अपनी टीम बना सकते हैं. आखिरी फैसला तो चयनकर्ता ही लेंगे. रवि बिश्नोई एक अच्छे गेंदबाज हैं, लेकिन मुझे लगता है कि उन्हें अपनी गेंदबाजी में थोड़ा और वैरिएशन (विविधता) लाने की जरूरत है.' 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravi Bishnoi, India, England Vs India 07/04/2026 Enin07042026264912, Cricket, Wasim Jaffer
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com