इंग्लैंड के खिलाफ शनिवार को ओल्डट्रैफर्ड में 4 जुलाई का दिन भारतीय क्रिकेट के इतिहास में हमेशा के लिए दर्ज हो गया. पिछले कुछ दिनों से बढ़ते जा रहे दबाव के बीच आखिराकर सुपरकिड वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) ने 15 साल 99 दिन की उम्र में भारत के लिए पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलकर इतिहास रच दिया. लेकिन छोटी पारी 2 छ्क्के जड़कर कॉन्फिडेंस दिखाने वाले वैभव पारी को लंबा नहीं खींच सके. और सिर्फ 14 रन बनाकर आउट हो गए. बहरहाल, पूर्व दिग्गज रवि शास्त्री ने वैभव की तारीफ की, तो खेल के बाकी दिग्गजों ने भी सूर्यवंशी को सराहा.
शास्त्री ने कमेंट्री के दौरान कहा, 'वैभव के XI में जगह मिलने ने पूरे स्टेडियम एक नए जीवन का संचार कर दिया. भीड़ में खासा और हर शख्स बहुत ही उत्साहित और युवा बल्लेबाज के पीछे खड़ा था. यह किसी त्यौहार से कम नहीं दिख रहा है, जो पहले कभी नहीं देखा गया. वैभव ने आज अपनी प्रतिभा की झलक दिखाई. सूर्यवंशी से बहुत ही ज्यादा उम्मीदें हैं और उन पर ऐसा ही दबाव है. आज भले ही उन्होंने रन नहीं बनाए, लेकिन वह इस मंच पर लंबे समय के लिए टिकने जा रहा है.'
“Vaibhav Sooryavanshi may be just 15, but he's very mature in the head.
— News Arena India (@NewsArenaIndia) July 4, 2026
He will learn from his mistakes. He learns quickly.
His dismissal was immature today. He should be patient.
You are overwhelmed when you get opportunity. It was seen today.
He was playing since 12 and… pic.twitter.com/lZSzPOZtuj
पूर्व स्पिनर मनिंदर सिंह ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी भले ही अभी सिर्फ 15 साल के हों, लेकिन वह मानसिक रूप से काफी परिपक्व हैं. वह अपनी गलतियों से सीखेंगे. वह जल्दी सीखते हैं. आज उनका आउट होना अपरिपक्वता भरा था. उन्हें धैर्य रखना चाहिए. जब आपको इतना बड़ा अवसर मिलता है, तो आप थोड़े अभिभूत (भावुक) हो जाते हैं. यह आज साफ देखा जा सकता था. वह 12 साल की उम्र से खेल रहे हैं और राजस्थान रॉयल्स ने उन्हें बहुत ही कम उम्र में चुन लिया था.'
Great to see Vaibhav Sooryavanshi make his international debut today. From what I've seen up close, he looks absolutely ready to make a serious impact at this level, regardless of what he gets today.
— Aaron Finch (@AaronFinch5) July 4, 2026
Spare a thought for Sanju though, not long ago he was the key to India's T20…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एरॉन फिंच ने X पर लिखा,'आज वैभव को उसका पहला अंतरराष्ट्रीय मैच खेलते देखना अच्छा लगा.जो कुछ भी मैंने नजदीकी से देखा है, वह इस स्तर पर गंभीर असर छोड़ने के लिए तैयार दिखाई पड़ता है. फिर इसका कोई मतलब नहीं कि पहले मैच में उसने इंग्लैंड के खिलाफ क्या किया. लेकिन आप जरा संजू सैमसन के बारे में भी सोचिए. ज्यादा दिन पहले की बात नहीं है कि जब वह भारत की विश्व कप खिताबी जीत का बहुत ही अहम हिस्सा थे.'
🚨VAIBHAV SOORYAVANSHI DEBUT IS RUSHED WHILE SANJU SAMSON WILL FEEL ROBBED - DINESH KARTIK IN THE COMM BOX🤯
— Akshat (@Akshatgoel1408) July 4, 2026
Dinesh Karthik said :🗣️
"Vaibhav Sooryavanshi's debut was making all the noises for some time. But you have to shut those outside noises & stick to your plans & always… pic.twitter.com/PZMRJrQXYy
वहीं, दिनेश कार्तिक ने कहा, 'वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू को लेकर पिछले कुछ समय से काफी चर्चाएं चल रही थीं. लेकिन आपको बाहर के इस शोर को दरकिनार कर अपनी योजनाओं पर टिके रहना होता है और हमेशा अपने मैच-विजेताओं (मैच विनर्स) का साथ देना होता है. इसीलिए मुझे लगा कि वैभव के डेब्यू में थोड़ी जल्दबाजी की गई. वह थोड़ा और इंतजार कर सकते थे. मुझे संजू सैमसन के लिए बुरा लग रहा है, जो अभी कुछ महीने पहले वर्ल्ड कप में उन तीन शानदार पारियों के दम पर आपके एमवीपी (MVP) थे. और यहां आप वैभव सूर्यवंशी को किसी तरह शामिल करने के लिए उन्हें ड्रॉप कर रहे हैं. यह चयन काफी अप्रत्याशित था'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं