mitchell starc faces big blur: मेहमान ऑस्ट्रेलिया के शुक्रवार को लॉर्ड्स में चौथे वनडे मुकाबले में इंग्लिश बल्लेबाजों ने कंगारू बॉलरों के खिलाफ जमकर हाथ भांजे. और कंगारुओं से बैटिंग का पहले न्योता पाने के बाद उसने 39 ओवरों के तय हुए मैच में ही 5 विकेट पर 312 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया. और पारी का आखिरी ओवर ऑस्ट्रेलिया के लिए बड़ा कहर और मिचेल स्टार्क के करियर में एक बड़ा कलंक बन गया. और उसके लिए खलनायक बने लिविंगस्टोन ने. लिविंग स्टोन ने सिर्फ 27 गेंदों पर 3 चौकों और 7 छक्कों से नाबाद 62 रन की पारी खेली, लेकिन जो आखिरी ओवर में लिविंगस्टोन ने मिचेल स्टार्क के आखिरी ओवर में किया, वह इस लेफ्टी पेसर के माथे हमेशा के लिए बड़ा कलंक लगा गया.
LIVINGSTONE SMASHED 28 RUNS IN A SINGLE OVER AGAINST STARC. 🥶🙇 pic.twitter.com/O25Q3d0kAg
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 27, 2024
-
NDTV World Summit 2026: PM मोदी समेत शामिल होंगे ये बड़े दिग्गज, जानिए क्या कुछ होगा खास? -
NDTV World Summit 2026: दिल्ली में दो दिन दुनिया के दिग्गजों का महामंथन -
NDTV World Summit 2026 का काउंटडाउन शुरू, एक मंच पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज -
NDTV World Summit 2026: 22-23 अक्टूबर को फिर सजेगा दुनिया के दिग्गजों का महामंच, देखिए पहली झलक -
दुनिया की सबसे असरदार और सबसे दमदार आवाजों के साथ लौट रहा है NDTV World Summit, देखिए सिर्फ NDTV पर -
NDTV World Summit 2026 का आगाज... मोहिनी डे ने दी प्रस्तुति, एक मंच पर जमा हो रहे दुनिया के दिग्गज -
भारत की आर्थिक बढ़त से मानवता पर AI के खतरों तक, NDTV World Summit 2026 के दूसरे दिन किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया की पहली AI एक्ट्रेस टिली नॉरवुड होंगी शामिल, कृति सेनन भी बनेंगी हिस्सा -
डिजिटल इकोनॉमी, एनर्जी, ग्लोबल ट्रेड... NDTV World Summit में पहले दिन किन-किन मुद्दों पर होगी बात -
NDTV World Summit 2026: दुनिया भर में कैसे बदल रहा है भारतीय खाने का स्वाद? वीर सांघवी बताएंगे देसी शेफ्स का ज
मिचेल स्टार्क के माथे पर लगा कलंक
लेफ्टी पेसर के फेंके पारी के आखिरी ओवर में लिविंस्टोन ने एक के बाद एक पांच गेदों पर चार छक्के जड़कर सभी को हैरान कर दिया. तीसरे छक्के के साथ ही उन्होंने इंग्लैंड को तीन सौ का स्कोर दिला दिया. इस ओवर में सिर्फ दूसरी ही गेंद खाली गई और इस गेंद को छोड़कर सभी पांचों गेंद पर बाउंड्रियां आईं. आखिरी गेंद पर चौका आया, तो इसी के साथ ही मिचेल स्टार्क के माथे पर बड़ा कलंक लग गया. मिचेल स्टार्क के फेंके इस पारी के आखिरी ओवर में मार्श ने 28 रन दिए. और यह वनडे क्रिकेट इतिहास में किसी ऑस्ट्रेलिया द्वारा एक ओवर में खर्च किए गए सबसे ज्यादा रन रहे. वहीं, स्टार्क के इस अनचाहे रिकॉर्ड के बाद भारतीय फैंस को भी मजे लेने का मौका मिल गया है.
Starc pic.twitter.com/fWVzYITtMG
— Abhishek (@be_mewadi) September 27, 2024
आप देखिए..हंसिए और मजे लीजिए. इतनी पिटाई के बाद यह हालत तो होगा ही होगा
Mitchell Starc 😂 pic.twitter.com/QcWHz3moOf
— jazbaat (@R_Vinod01) September 27, 2024
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं