दो डबल सेंचुरी और तेंदुलकर के 10,000, इस बार नए रोमांच को तैयार मध्‍यप्रदेश

दो डबल सेंचुरी और तेंदुलकर के 10,000, इस बार नए रोमांच को तैयार मध्‍यप्रदेश

रोहित शर्मा और शिखर धवन (फाइल फोटो)

नई दिल्ली:

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच दूसरा वनडे आज इंदौर में खेला जाएगा। वैसे, मध्य प्रदेश का वन-डे से जुड़े रिकॉर्डों से गहरा रिश्ता है। वन-डे में दो डबल सेंचुरी और सचिन तेंदुलकर के 10 हजार रन इसी राज्‍य की देन हैं। अब नजर नए रिकॉर्ड पर है, देखते हैं कि शिखर धवन या रोहित शर्मा में से कौन डबल सेंचुरी बनाकर ये रिकॉर्ड तोड़ता है।

वन-डे में पहला दोहरा शतक यहीं सचिन ने लगाया
वन-डे क्रिकेट में पहला दोहरा शतक 24 फरवरी 2010 में ग्वालियर के कैप्टन रूपसिंह स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने लगाया। उन्होंने यहां 200 रनों की पारी खेली थी। यह वनडे का पहला दोहरा शतक था।

वनडे में सचिन के 10 हजार रन यहीं हुए थे पूरे
सचिन तेंदुलकर ने इंदौर में अपने आखिरी मैच 131 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। नेहरू स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सचिन ने वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन पूरे किए थे। वनडे क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले वह पहले क्रिकेटर थे।

सहवाग ने तोड़ा था सचिन का रिकॉर्ड
2011 में इंदौर में हुआ भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे में वीरेंद्र सहवाग ने 219 रनों की पारी खेलकर वनडे क्रिकेट में सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ दिया था।

रोहित शर्मा की वन-डे में दो डबल सेंचुरी
2013 में रोहित शर्मा ने वन-डे में बेंगलुरु में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 209 रनों की पारी खेलकर सुर्खियां बटोरी थी। वहीं उनकी 264 रनों की पारी की याद भी फैन्स के दिमाग में ताज़ा है। श्रीलंका के खिलाफ पिछले महीने 264 रनों की उनकी इस पारी को सुनील गावस्कर, सचिन तेंदुलकर और कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी से लेकर दुनियाभर के जानकारों ने खूब सराहा था।

वन-डे में डबल सेंचुरी लगाने में विदेशी खिलाड़ी भी पीछे नहीं

कैनबरा में क्रिस ग्रेल के वन-डे 215 रन
वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल ने वन-डे में डबल सेंचुरी लगाकर वर्ल्ड कप के इतिहास में दोहरा शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज का रिकॉर्ड बनाया था। क्रिस गेल ने 146 गेदों में 215 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी। यह वन डे इतिहास का तीसरा सबसे बड़ा निजी स्कोर भी है। गेल की पारी में 10 चौके और 16 छक्के शामिल थे। क्रिस गेल ने वन डे इतिहास की यह सबसे तेज डबल सेंचुरी जड़ी और उन्होंने केवल 138 गेंदों में अपने 200 रन पूरे किए थे।

Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com

मार्टिन गुप्टिल के नाम वर्ल्ड कप के इतिहास की दूसरी डबल सेंचुरी
मार्टिन गुप्टिल ने वेस्टइंडीज के खिलाफ वेलिंग्टन में 24 चौके और 11 छक्कों की मदद से 237 रनों की पारी खेली थी। गुप्टिल ने यह वर्ल्ड कप के इतिहास की दूसरी डबल सेंचुरी जड़ी थी।