विज्ञापन

ध्रुव जुरेल बजरंग बली के बल पर IPL में ठोक रहे हैं दनादन रन? जीत के बाद लिखी दिल की बात

एलिमिनेटर मुकाबले में मिली जीत के बाद ध्रुव जुरेल ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा की हैं. जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा है जब हालात काफी मुश्किल हो जाते हैं, तब बजरंग बली ही आपको आगे बढ़ाते हैं

ध्रुव जुरेल बजरंग बली के बल पर IPL में ठोक रहे हैं दनादन रन? जीत के बाद लिखी दिल की बात
Dhruv Jurel

आईपीएल 2026 (IPL 2026) के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी का बोलबाला रहा. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने 29 गेंदों में 97 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली. जिसके लिए उन्हें 'प्लेयर ऑफ द मैच' चुना गया. मगर पिछले मुकाबले में खेली गई ध्रुव जुरेल (Dhruv Jurel) की पारी को भी भुलाया नहीं जा सकता है. वैभव के बाद उन्होंने ही मोर्चा संभाला और टीम को 243 रन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई. टीम के लिए तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने कुल 21 गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 238.09 की स्ट्राइक रेट से 50 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से पांच चौके और तीन खूबसूरत छक्के देखने के मिले. 

जीत के बाद जुरेल का विचार 

एलिमिनेटर मुकाबले में मिली जीत के बाद जुरेल ने सोशल मीडिया के माध्यम से अपना विचार साझा किया है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें पोस्ट करते हुए लिखा है, 'जब हालात काफी मुश्किल हो जाते हैं, तब बजरंग बली ही आपको आगे बढ़ाते हैं.' तस्वीरों में उन्हें एक जगह हनुमान चालीसा (Hanuman Chalisa) लिए हुए भी देखा जा सकता है. 

बल्लेबाजी ही नहीं जुरेल ने विकेटकीपिंग में भी किया कमान 

मैच के दौरान जुरेल का जलवा केवल बल्लेबाजी में ही नहीं रहा. टीम के लिए उन्होंने दस्तानों से भी सराहनीय प्रदर्शन किया. उन्होंने विपक्षी टीम के विस्फोटक बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का शानदार कैच पकड़ते हुए उन्हें पवेलियन जाने में अहम भूमिका निभाई. अगर ये कैच वो नहीं पकड़ते तो अभिषेक की विस्फोटक बल्लेबाजी से पूरी दुनिया अच्छी तरह से वाकिफ है. मैच का रूख किसी भी तरफ घूम सकता था. 

IPL 2026 में खूब चल रहा है जुरेल का बल्ला 

आईपीएल के 19वें सीजन में जुरेल का बल्ला खूब चल रहा है. उनके बेहतरीन खेल का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने अपनी टीम के लिए खबर लिखे जाने तक कुल 15 मैच खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 15 पारियों में 39.08 की औसत से 508 रन निकले हैं. जिसमें छह अर्धशतक शामिल है. ऑरेंज कैप की लिस्ट में वह 11वें पायदान पर काबिज हैं. 

यह भी पढ़ें- 'नफरत करने वाले कहेंगे कि आप 15 साल के नहीं हैं', गेल का रिकॉर्ड तोड़ते ही वैभव को लेकर रसेल ने यह क्या कह दिया?
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com