विज्ञापन
This Article is From Dec 08, 2015

विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण आरोन की कप्‍तानी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी

Also Read in
विजय हजारे ट्रॉफी में वरुण आरोन की कप्‍तानी में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी
महेंद्र सिंह धोनी (फाइल फोटो)
रांची: टीम इंडिया के वनडे के कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी को 10 से 18 दिसंबर तक बेंगलुरू में होने वाले विजय हजारे ट्रॉफी वन-डे टूर्नामेंट के लिए झारखंड की 15 सदस्यीय टीम में शामिल किया गया है। धोनी की कप्‍तानी में कई मैच खेल चुके वरुण आरोन टीम की अगुआई करेंगे।

झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के सचिव राजेश वर्मा ने विज्ञप्ति में बताया कि धोनी की कप्‍तानी में कई मैच खेल चुके वरुण आरोन टीम की अगुआई करेंगे। गौरतलब है कि धोनी ने पिछली बार वर्ष 2007 में आखिरी बार झारखंड का प्रतिनिधित्‍व किया था। यह टी-20 मैच सैयद मुश्‍ताक अली टी-20 चैंपियनशिप के ईस्‍ट जोन लेग के तहत हुआ था।

वर्मा ने बताया कि माही ने खुद राज्‍य टीम की ओर से खेलने की इच्‍छा जताई है। उन्‍होंने कहा, हमारी धोनी से बात हुई है और उन्‍होंने कहा कि पूरी संभावना है कि वे झारखंड के लिए उपलब्‍ध रहेंगें (यदि भारत की पाकिस्‍तान के साथ सीरीज नहीं हुई तो)।

टीम : वरुण आरोन (कप्तान), महेंद्र सिंह धोनी, सुमित कुमार, इशांक जग्गी, सौरभ तिवारी, आनंद सिंह, कुमार देवव्रत, कौशल सिंह, राहुल शुक्ला, शाहबाज नदीम, सोनू सिंह, मोनू कुमार, एसपी गौतम, अंकित डबास और जसकरण सिंह।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
विजय हजारे ट्राफी, महेंद्र सिंह धोनी, वरुण आरोन, झारखंड, Vijay Hazare Trophy, Mahendra Singh Dhoni, Varun Aaron, Jharkhand
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com