विज्ञापन
Story ProgressBack
This Article is From May 05, 2022

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच ब्रेबोर्न स्टेडियम, मुंबई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लेटेस्ट स्कोर

9.6 ओवर (1 रन) पटकी हुई तेज़ गति की गेंद से बल्लेबाज़ को चौंका दिया| ब्लॉक करने गए पॉवेल| बल्ले के उपरी हिस्से से लगकर स्लिप की तरफ से थर्ड मैन की ओर गई गेंद जहाँ से एक रन मिल गया|

9.5 ओवर (0 रन) इस बार ऑफ स्टंप के बाहर जाती हुई गेंद को समझदारी के साथ लीव करना सही समझा|

9.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| बल्लेबाज़ ने गेंद को क्रीज़ में रह कर मिड विकेट की ओर फ्लिक किया और सिंगल मिल गया|

9.3 ओवर (4 रन) चौका!! शॉटपिच गेंद पर वॉर्नर ने मिड विकेट की ओर पुल शॉट लगाया| गैप में गई बॉल टप्पा खाकर सीमा रेखा के बाहर चार रनों के लिए| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Kartik Tyagi for a 4! DC 89/3 (9.3 Ov). CRR: 9.37

9.2 ओवर (0 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद| बल्लेबाज़ ने क्रीज़ में रहकर शॉर्ट मिड विकेट की ओर पुल किया| फील्डर वहां मौजूद, रन नहीं आया|

9.1 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

रोवमन पॉवेल बल्लेबाज़ी करने मैदान पर आए...

8.6 ओवर (0 रन) आउट!!! प्ले डाउन!!! एक खराब गेंद पर श्रेयस गोपल को मिल गई विकेट| इस ओवर में 22 रन मारने के बाद पन्त की विकेट का एक निराशाजनक पतन हो गया| ये गेंद भी मारने वाली ही थी लेकिन पन्त का दिन आजकल कुछ ठीक नहीं चल रहा और वो इस डिसमिसल से पता चलता है| एक दम ऑफ़ स्टम्प के बाहर फुलटॉस गेंद थी जिसपर बड़ा शॉट लगाने गए| बल्ले का अंदरूनी किनारा लेकर विकटों की तरफ आ गई गेंद और बूम| जैसे ही ये विकेट गिरी कीपर पूरन ने काफी जोर से चिल्लाते हुए जश्न मनाया और पन्त निराश काफी देर वहीँ पर खड़े रह गए| 85/3 दिल्ली| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: WICKET! Rishabh Pant b Shreyas Gopal 26 (16b, 1x4, 3x6). DC 85/3 (9.0 Ov). CRR: 9.44

8.5 ओवर (4 रन) चौका! तीन सिक्स के बाद अब एक चौका!! इस बार गुगली गेंद को कवर्स की दिशा में खेला| फील्डर ने सीमा रेखा पर अपने बाएँ ओर भागते हुए डाईव लगाई लेकिन बॉल को रोक नहीं पाए| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: Rishabh Pant hits Shreyas Gopal for a 4! DC 85/2 (8.5 Ov). CRR: 9.62

8.4 ओवर (6 रन) छक्का!!! कप्तान रिषभ पंत ने लगाया हैट्रिक सिक्स!!! ये एक ताक़त भरा स्लॉग है| हवा में ज़रूर थी गेंद लॉन्ग ऑफ की ओर लेकिन सीमा रेखा के पार निकल गई छह रनों के लिए| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rishabh Pant hits Shreyas Gopal. DC 81/2 (8.4 Ov). CRR: 9.35

8.3 ओवर (6 रन) छक्का! एक और सिक्स!! इस बार सामने की तरफ| पन्त ने किया क़दमों का इस्तेमाल, गेंद की पिच तक आये और हीव कर दिया साईट स्क्रीन की तरफ जहाँ से पूरे छह रन मिल गए| अब एक बड़ा ओवर देखने को मिल सकता है यहाँ पर| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rishabh Pant hits Shreyas Gopal. DC 75/2 (8.3 Ov). CRR: 8.82

8.2 ओवर (6 रन) छक्का! ये गेंद पन्त के स्लॉट में थी और उसे डिसपैच कर दिया स्क्वायर लेग बाउंड्री की ओर| 91 मीटर लम्बा छक्का हासिल कर लिया| अब यहाँ से बड़े शॉट्स लगाते हुए दिख सकते हैं कप्तान पन्त| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! Rishabh Pant hits Shreyas Gopal. DC 69/2 (8.2 Ov). CRR: 8.28

8.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन पर डाली गई गेंद को बल्लेबाज़ ने मिड विकेट की दिशा में खेला| एक ही रन से सहमत हुए|

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा किया गया| ढाई मिनट का समय है इसलिए अब यहाँ से दोनों ही टीमें अलग-अलग रणनीति बनाती हुई नज़र आएँगी| 8 ओवर के 62/2 दिल्ली| फ़िलहाल क्रीज़ पर डेविड वॉर्नर और कप्तान रिषभ पंत संभलकर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| ऐसे में हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन इस पनपती हुई साझेदारी को जल्द से जल्द तोड़ना चाहेंगे...

7.6 ओवर (1 रन) सिंगल मिल जाएगा यहाँ पर| ऑन ड्राइव का इस्तेमाल और एक रन बल्लेबाज़ के खाते में जोड़ लिया|

7.5 ओवर (6 रन) छक्का! हैमर्ड! पूरी ताक़त के साथ बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर आक्रमण किया और उसपर लॉन्ग ऑन के पार स्लॉग करते हुए छह रन हासिल किया| कड़क शॉट वॉर्नर के बल्ले से निकला| अज ये खिलाड़ी शानदार लय में नज़र आ रहा है| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: It's a SIX! David Warner hits Aiden Markram. DC 61/2 (7.5 Ov). CRR: 7.79

7.4 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| इस गेंद को लॉफ्ट करते हुए सिंगल हासिल किया|

7.3 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को वॉर्नर ने मिड ऑन की दिशा में खेला| एक रन से सहमत हुए|

7.2 ओवर (1 रन) इस बार क़दमों का इस्तेमाल करते हुए लेग साइड पर बॉल को वर्क कर दिया| फील्डर तेज़ी से बॉल पर आये, एक ही रन मिल पाया|

7.1 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद पर वॉर्नर ने लॉन्ग ऑफ की ओर खेला| फील्डर पीछे मौजूद, एक रन ही मिल पाया|

6.6 ओवर (0 रन) एलबीडबल्यू की एक छोटी सी अपील लेकिन अम्पायर सहमत नहीं दिखे| देखने में ही लेग स्टम्प के काफी बाहर लग रही थी बॉल इस वजह से नॉट आउट दिया गया| पैड्स की गेंद को पन्त बल्ले पर नहीं ले पाए| टच में नज़र नहीं आ रहे पन्त| अबतक काफी गेंद खेल चुके लेकिन रन्स ज्यादा नहीं आये|

6.5 ओवर (0 रन) इस बार बैक फुट से गेंद को कवर्स की तरफ पंच किया लेकिन गैप हासिल नहीं हो पाया|

6.4 ओवर (0 रन) गुगली डाली गई गेंद| पन्त ने पॉइंट की ओर गेंद को कट किया, फील्डर वहां मौजूद| रन का मौका नहीं बन सका|

6.3 ओवर (0 रन) लेग स्पिन गेंद को पन्त ने फाइन लेग की तरफ स्वीप किया| शॉर्ट फाइन लेग फील्दारने उसे रोक दिया| कोई रन नहीं बन पाया|

6.2 ओवर (1 रन) सिंगल मिलेगा यहाँ पर| पुश किया गेंद को और सिंगल हासिल किया|

6.1 ओवर (0 रन) लेग साइड पर इस गेंद को खेला लेकिन गैप हासिल नहीं हुआ| कोई रन नहीं होगा|

5.6 ओवर (0 रन) पैड्स लाइन की गेंद को लेग साइड पर खेलने गए| गति से बीट हुए और पैड्स पर खा बैठे बॉल| रन का कोई मौका नहीं बन सका| 6 के बाद 50/2 दिल्ली|

5.5 ओवर (1 रन) सिंगल, बल्लेबाज़ द्वारा क्रीज़ की गहराई का इस्तेमाल| गाइड किया इसे पॉइंट की तरफ, एक ही रन मिल पाया|

5.4 ओवर (4 रन) चौका! कड़क शॉट| बल्लेबाज़ ने आगे आकर मिड ऑफ़ की तरफ गेंद को ड्राइव किया| गेंद सीधा सीमा रेखा पार कर गई| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Kartik Tyagi for a 4! DC 49/2 (5.4 Ov). CRR: 8.65

5.3 ओवर (4 रन) फ्री हिट पर चौका आया! लाजवाब शॉट! बल्लेबाज़ ने इस गेंद पर पूरी तरह से लीन करते हुए पॉइंट की ओर ड्राइव किया और अपने लिए चार रन बटोरे| दिल्ली vs हैदराबाद: Match 50: David Warner hits Kartik Tyagi for a 4! DC 45/2 (5.3 Ov). CRR: 8.18

5.3 ओवर (2 रन) नो बॉल!! अगली गेंद फ्री हिट होगी!! ओवर स्टेप कर बैठे गेंदबाज़ जिसके बाद अम्पायर ने नो करार दिया| लेग स्टंप्स की गेंद पर बल्लेबाज़ ने फाइन लेग की ओर खेला, एक रन मिला|

5.2 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद पर ड्राइव करने गए| बल्ले को मिस करती हुई गेंद सीधा कीपर के हाथ में गई, रन नहीं आया|

5.1 ओवर (0 रन) कोई रन नहीं, गेंद को खेलने गए लेकिन पूरी तरह से बीट हो गए|

मैच रिपोर्ट

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Gautam Gambhir: "मुझे लगता है कि यह...", कोच गंभीर को लेकर रवि शास्त्री ने कही वो बात जो बदल देगी टीम इंडिया की कहानी
सनराइज़र्स हैदराबाद बनाम दिल्ली कैपिटल्स लाइव स्कोर, ओवर 6 से 10 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
social media gives its verdict as early as this big news comes in about Suryakumar Yadav
Next Article
जैसे ही सूर्यकुमार को लेकर आई यह बड़ी खबर, तो सोशल मीडिया ने भी सुना दिया यादव को लेकर यह फैसला
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com
;