विज्ञापन
This Article is From Apr 20, 2021

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट

दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच एमए चिदंबरम स्टेडियम, चेन्नई में खेले जा रहे मैच की कमेंट्री और फुल स्कोरकार्ड देखें.

दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लाइव स्कोर, ओवर 11 से 15 लेटेस्ट क्रिकेट स्कोर अपडेट
दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस लेटेस्ट स्कोर

14.6 ओवर (0 रन) डॉट बॉल के साथ हुई एक रोमांचक ओवर की समाप्ति साथ ही धवन का एक बड़ा विकेट भी आया| इस गेंद ने काफी अधिक टर्न ली और बल्लेबाज़ को चकमा दिया|

14.6 ओवर (1 रन) वाइड!! काफी अधिक टर्न हुई ये गेंद और ऑफ़ स्टम्प के बाहर निकल गई| अम्पायर ने इसे वाइड करार दिया|

रिषभ पन्त अब क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी के लिए आये हैं| 31 गेंद 38 रनों की दरकार...

14.5 ओवर (0 रन) आउट!!! कैच आउट!!! बड़ा झटका यहाँ पर दिल्ली को लगता हुआ| मुंबई मुकाबले में वापसी करती हुई| शिखर धवन 45 रन बनाकर पवेलियन लौटे| राहुल चाहर के हाथ लगी पहली विकेट| लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया स्क्वायर लेग की ओर| बल्ले और गेंद का उतना अच्छा संपर्क नही हुआ की गेंद स्टैंड तक पहुँच सके| हवा में गई गेंद पीछे फील्डर मौजूद क्रुणाल पंड्या जिन्होंने अपने आगे की और भागकर डाईव लगाया और एक शानदार कैच को पकड़ा| 100/3 दिल्ली| जीत के लिए 31 गेंदों पर 38 रनों की दरकार| DC vs MI: Match 13: WICKET! Shikhar Dhawan c Krunal Pandya b Rahul Chahar 45 (42b, 5x4, 1x6). DC 100/3 (14.5 Ov). Target: 138; RRR: 7.35

14.4 ओवर (0 रन) मिडिल स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे सीने को जा लगी|

14.3 ओवर (0 रन) आगे डाली गई गेंद को मिड विकेट की ओर खेला| फील्डर वहां मौजूद, रन नही हो सका|

14.2 ओवर (4 रन) पहले छक्का और अब चौका!! इस बार छोटी डाली गई गेंद को धवन ने लेग साइड पर पुल कर दिया| काफी तेज़ शॉट था जो दो फील्डर के बीच से निकल गई और चार रन दे गई| धवन अब अपना हाथ खोलते हुए| दिल्ली के 100 रन भी पूरे हुए| DC vs MI: Match 13: Shikhar Dhawan hits Rahul Chahar for a 4! DC 100/2 (14.2 Ov). Target: 138; RRR: 6.71

14.1 ओवर (6 रन) छक्का!!! ओवर की पहली ही गेंद पर धवन ने लगाया सिक्स| आगे डाली गई गेंद को कदमो का इस्तेमाल करते हुए गेंद की लाइन में आये और गेंद को मिड विकेट की दिशा में खेला| बल्ले और गेंद का हुआ शानदार संपर्क बॉल गई सीधे स्टैंड में और मिला सिक्स| DC vs MI: Match 13: It's a SIX! Shikhar Dhawan hits Rahul Chahar. DC 96/2 (14.1 Ov). Target: 138; RRR: 7.2

टाइम आउट का इशारा अम्पायर द्वारा| 14 ओवर के बाद 90/2 दिल्ली| जीत से अभी भी 36 गेंदों पर 48 रनों की ज़रुरत| फिलाहल पन्त की सेना के लिए एक अच्छी बात ये है कि शिखर धवन के साथ ललित यादव क्रीज़ पर बल्लेबाज़ी कर रहे हैं| वहीँ मुंबई के कप्तान रोहित शर्मा को विकेट की तलाश होगी...

13.6 ओवर (1 रन) सिंगल के साथ हुई ओवर की समाप्ति| लेग साइड पर गेंद को फ्लिक किया और रन हासिल किया| 36 गेंद 48 रनों की दरकार|

13.5 ओवर (0 रन) रिवर्स स्वीप लेकिन शानदार फील्डिंग स्लिप्स में हार्दिक द्वारा| सही समय पर गेंद की लाइन में हाथ लगाया और एक निश्चित ही चौका रोक रोक दिया| कुछ इसी तरह की फील्डिंग की ज़रुरत मुंबई को यहाँ पर|

13.4 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

13.3 ओवर (1 रन) ऊपर डाली गई गेंद को स्वीप कर दिया जहाँ से एक रन बन गया|

इसी बीच गेंद को बदला गया अम्पायर द्वारा| पोलार्ड लगातार इसे बदलने की मांग कर रहे थे और अम्पायर ने आखिरकार उसे बदल दिया...

13.2 ओवर (1 रन) पैड्स पर डाली गई गेंद को लेग साइड पर मोड़ा जहाँ से एक रन का मौका बन गया|

13.1 ओवर (1 रन) लेग बाई के रूप में आया सिंगल!!! फ्लिक मारने गए थे लेकिन बीट हुए| पैड्स से लगकर लेग साइड पर गई गेंद, एक रन मिला|

12.6 ओवर (1 रन) कवर्स की दिशा में गेंद को ड्राइव करते हुए सिंगल पूरा किया| दिल्ली को यहाँ से जीत के लिए 42 गेंदों पर 52 रन चाहिए|

12.5 ओवर (0 रन) एक और डॉट गेंद राहुल चाहर करते हुए ललित यादव को यहाँ पर|

12.4 ओवर (0 रन) ऑफ स्टंप के बाहर डाली गई गेंद को कट करने गए| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई|

12.3 ओवर (1 रन) लेंथ में छोटी डाली गई गेंद को पुल किया मिड विकेट की दिशा में जहाँ से एक रन हो गया|

12.2 ओवर (0 रन) गुड लेंथ पर डाली गई लेग स्पिन गेंद| धवन उसे बैठकर शॉट लगाने गए| गेंद टप्पा खाकर टर्न होती हुई सीधे धवन के सीने को जा लगी|

12.1 ओवर (1 रन) फुल लेंथ की गेंद को कवर्स की ओर खेलकर सिंगल लिया|

11.6 ओवर (0 रन) प्ले एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को पुल करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई, रन नही मिला| 48 गेंदों पर 55 रनों की दरकार|

11.5 ओवर (0 रन) पॉइंट की दिशा में गेंद को टैप किया| रन की मांग थी लेकिन दूसरे बल्लेबाज़ ने मना कर दिया|

गेंदबाज़ी के दौरान बुमराह के हाथों से फिसल गई गेंद और वो गिर भी पड़े...

11.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को बैक फुट से कवर्स की दिशा में पंच करते हुए सिंगल लिया|

11.3 ओवर (1 रन) इस बार पैरों पर डाली गई फुल लेंथ की गेंद को कलाइयों का इस्तेमाल करते हुए फाइन लेग की तरफ खेला और एक रन हासिल किया|

11.2 ओवर (4 रन) चौका!! शॉर्टपिच गेंद धवन के लिए| फाइन लेग पर खड़े फील्डर के बाएँ ओर पुल मारा| गैप मिला और ओद के कारण गेंद गोली की रफ़्तार से समा रेखा के पार निकल गई चार रनों के लिए| DC vs MI: Match 13: Shikhar Dhawan hits Jasprit Bumrah for a 4! DC 81/2 (11.2 Ov). Target: 138; RRR: 6.58

11.1 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को मिड विकेट की ओर फ्लिक करते हुए सिंगल लिया|

10.6 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कवर्स की दिशा में ड्राइव करने गए| बल्ले का बाहरी किनारा लेकर गेंद शॉर्ट थर्ड मैन की ओर टप्पा खाती हुई गई| फील्डर वहां मौजूद लेकिन तेज़ी से भागकर 1 रन पूरा किया|

10.5 ओवर (1 रन) पैड्स लाइन की गेंद को स्क्वायर लेग की ओर फ्लिक किया और एक रन लिया|

10.4 ओवर (1 रन) ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑफ की ओर पंच करते हुए सिंगल निकाला|

10.3 ओवर (0 रन) टर्न एंड मिस!!! ऑफ स्टंप पर डाली गई गेंद को कट करने का प्रयास| बल्ले पर नही आई गेंद सीधे कीपर के हाथ में गई रन नही मिला|

10.2 ओवर (1 रन) आगे डाली गई गेंद को लॉन्ग ऑन की ओर पुश करते हुए सिंगल लिया|

10.1 ओवर (4 रन) चौका!!! करारा पुल शॉर्ट, शॉटपिच डाली गई गेंद| बैकफुट से पुल किया, गेंद और बल्ले का शानदार संपर्क हुआ| बीच बल्ले से लगकर गेंद मिड विकेट बाउंड्री की ओर गई चार रनों के लिए| DC vs MI: Match 13: Shikhar Dhawan hits Rahul Chahar for a 4! DC 72/2 (10.1 Ov). Target: 138; RRR: 6.71

मैच रिपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi Capitals, Mumbai Indians, MA Chidambaram Stadium Chennai, Indian Premier League 2021, Delhi Capitals Vs Mumbai Indians 04/20/2021 Ddmi04202021201009, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com